अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सामने आए 'अवतार' की अगली कड़ियों के नाम
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' ने दुनियाभर के लोगों को एक ऐसी दुनिया से रूबरू कराया था, जिसे देखकर लोगों के मुंह से जेम्स कैमरून के लिए 'काबिले तारीफ' जैसा शब्द निकला था। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद लोगों ने 'अवतार' के दूसरे पार्ट के लिए लंबे समय तक इंतजार किया था। 13 साल की कड़ी मशक्कत के बाद जेम्स कैमरून 'अवतार 2' को दर्शकों के सामने लाने में सफल रहे हैं। जहां इस समय दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धुंआधार कमाई कर रही है, वहीं अब इस फिल्म के बाकी तीनों पार्ट्स के नाम का खुलासा हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें 'अवतार' की बाकी तीन कड़ियों का नाम उजागर कर दिया गया है।