Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 2: जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज 'अवतार 3' ने कितने का कारोबार किया है।
'अवतार: फायर एंड ऐश' भारत में धमाकेदार शुरुआत कर चुकी है। 'धुरंधर' जैसी हिट फिल्म के सामने भी यह अलग-अलग भाषाओं में मजबूत प्रदर्शन कर रही है। दूसरे दिन कमाई में अच्छा उछाल आया है। जानिए आज फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है और किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अवतार 3
- फोटो : यूट्यूब
'अवतार 3' की कमाई
पहले दिन- 19 करोड़ रुपये
दूसरे दिन (शाम तक के आंकड़े) - 16.58 करोड़ रुपये
कुल कमाई (दो दिन)- 35.58 करोड़ रुपये (दूसरे दिन के आंकड़े अभी अंतिम नहीं हैं, इसमें बदलाव हो सकता है)
विज्ञापन
3 of 5
अवतार 3
- फोटो : यूट्यूब
'अवतार फायर एंड ऐश' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
'अवतार 3' ने सिर्फ दो दिनों में इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के भारत कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्में हैं-
'थंडरबोल्ट्स'- 22.39 करोड़ रुपये
'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' - 25.69 करोड़ रुपये
'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' - 27.91 करोड़ रुपये
4 of 5
अवतार 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जल्द ही टूटेगा 'सुपरमैन' का रिकॉर्ड
फिल्म 'अवतार 3' का अगला टारगेट इस साल आई डीसी की फिल्म 'सुपरमैन' है, जिसने भारत में 49.53 करोड़ रुपये कमाए थे। उम्मीद है कि 'अवतार: फायर एंड ऐश' पहले वीकेंड में ही यह रिकॉर्ड तोड़ देगी।
'अवतार फायर एंड ऐश' के बारे में
यह फिल्म 2009 की 'अवतार' और 2022 की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की अगली कड़ी है। इसमें शानदार विजुअल इफेक्ट्स हैं, जो इसे देखने लायक बनाते हैं। 'अवतार 3' एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, सिगोरनी वीवर, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, जियोवानी रिबिसी और केट विंसलेट जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।