फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस में एक्ट्रेस ने खुलेआम बताया जिंदगी का सबसे कड़वा सच, बोलीं - '21 साल पहले यहीं हुआ था रेप'

Mon, 21 May 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट, डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asia Argento
'कांस फिल्म फेस्टिवल' 2018 का समापन हो चुका है। इस मशहूर फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने अपने जलवे बिखेेरे। इसके साथ ही कई स्टार्स ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा कड़वा सच बताया जिसे जानकर सभी लोग हैरान रह गए। फेस्टिवल के आखिरी दिन इटैलियन फिल्म स्टार आसिया ऐर्जेंतो ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज से पर्दा उठाया जिसे जानकर वहां मौजूद लोग सन्नाटे में आ गए।
विज्ञापन

2 of 5
Asia Argento
19 मई को 'कांस फिल्म फेस्टिवल' की क्लोजिंग सेरेमनी थी। इस सेरेमनी में आसिया ने स्पीच के दौरान जिंदगी के उस राज से पर्दा उठाया जिसे शायद ही कोई जानता हो। आसिया ने भाषण में कहा - 'साल 1997 में कान में ही हार्वे वीनस्टीन ने मेरा बलात्कार किया था। उस वक्त मैं 21 साल की थी। उम्मीद करती हूं कि अब कभी भी हार्वे को फेस्टिवल में नहीं बुलाया जाएगा। यहां मौजद बैठे हुए कुछ लोग भी महिलाओं के खिलाफ अपराध करने के जिम्मेदार हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Asia Argento
इससे पहले भी आसिया अपनी आपबीती लोगों के साथ शेयर कर चुकी हैं। आसिया का आरोप है कि हार्वे ने बहाने से होटल के कमरे में बुलाकर रेप किया था। यहां तक कि उनकी फिल्म 'स्कारलेट दीवा' में रेप का सीन हार्वे के साथ उनके निजी अनुभव पर ही आधारित था। 
 

4 of 5
Asia Argento
आसिया के इस भाषण को खूब सराहा जा रहा है। इससे पहले 90वां आस्कर अवॉर्ड में फेमस कॉमेडियन जिम किमेल ने भी ओपनिंग स्पीच में हार्वे का जिक्र किया था। जिम ने कहा था - 'हम लोग यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं। महिलाओं को इन सबसे निपटना जरूर आना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्वे वीनस्टीन
आपको बता दें, हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर है। उन पर कई एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यहां तक कि आ यहां तक की हार्वे को यूएस अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस से भी बाहर निकाल दिया है। हार्वे का नाम उन प्रोड्यूसर में शामिल हैं जिनके प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें