फिल्मी सितारे जितना प्यार अपने फैंस से करते हैं, उतना ही वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास चीजों से भी करते हैं, जैसे कि कार, बाइक या फिर पालतू जानवर। फिल्मी सितारे भी जानवरों से काफी प्यार करते हैं। हाल ही में अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे का अपने सुअर के प्रति प्यार जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
ariana grande
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डेंजरस वुमन एलबम की सिंगर एरियाना ग्रांडे अपने पालतू सुअर को पति से भी ज्यादा प्यार करती हैं। दरअसल पांच महीने पहले एरियाना ग्रैंड ने अमेरिका के कॉमेडियन और एक्टर पेट डेविडसन से सगाई की। डेविडसन ने एरियाना को तोहफे में सुअर का एक छोटा बच्चा दिया। कुछ समय बाद डेविडसन और एरियाना में कहा-सुनी हुई। इसके बाद दोनों ने अपनी सगाई तोड़ी थी।
विज्ञापन
3 of 5
ariana grande
- फोटो : Instagram
सगाई तोड़ने के बाद एरियाना ग्रांडे को पेट डेविडसन की सभी चीजें लौटानी पड़ी। एरियाना ने अपनी सगाई की करीब 68 लाख रुपए की अंगूठी को भी वापस कर दिया, लेकिन एरियाना पेट डेविडसन द्वारा दिया गए सुअर के छोटे बच्चे को वापस नहीं कर रही हैं। एरियाना ग्रैंड की यह बात जानकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।
4 of 5
ariana grande
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि एक महीने पहले एरियाना की जिंदगी में आए यह सुअर का बच्चा काफी अहम हो गया है। एरियाना इस सुअर के बच्चे को इतना प्यार करती हैं कि वह इसको अपने साथ बिस्तर में लेकर सोती हैं। वह इस बच्चे का इतना ख्याल रखती हैं कि इसको एक पल के लिए भी खुद दूर नहीं करती हैं।
आपको बता दें कि यह सुअर का बच्चा एरियाना ग्रांडे की एलबम ब्रिथीनइन में भी दिखाई दे चुका है। एरियाना ग्रैंड अब तक अपने कई म्यूजिक वीडियो रिलीज कर चुकी हैं। इनमें योर्स ट्रूली (2013), माय एवरीथिंग (2014), डेंजरस वुमन (2016), स्वीटनर (2018) बेहद खास है। इसके अलावा वह विक्टोरियस, विंक्स क्लब, सैम एंड कैट, फैमिली गाय, नॉक नॉक लाइव, द वॉइस और वन लव मैनचेस्टर जैसे फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं।