फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक हुआ नहीं और अलग कर दिए मियां बीवी के पुतले

Thu, 22 Sep 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
a
हॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक जोड़ी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अलग हो रहे हैं। दोनों पिछले 12 साल से साथ थे। हॉलीवुड की इस जोड़ी की रोमांटिक केमेस्ट्री इतनी गहरी थी कि इन्हें ब्रैंजलिना के नाम से बुलाया जाता था। 

दोनों के तलाक लेने के फैसले का असर मैडम तुसाद के म्यूजियम में भी दिखाई दे रहा है। यहां ब्रैंजलिना की जोड़ी को अलग कर दिया गया है। 

आगे की स्लाइड्स में जानें क्यों अलग हो गए ब्रैंजलिना और उनकी कुछ खास अनजानी बातें।
विज्ञापन

अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी

2 of 7
जोली और पिट की प्रेम कहानी साल 2004 में शुरु हुई। जब दोनों एक एक्शन कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। 
विज्ञापन

अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी

3 of 7
प्रेम कहानी शुरू हो गई और रिश्ता भी परवान चढ़ा। लेकिन दोनों ने 10 साल के रिश्ते के बाद 2014 में शादी की। दोनों ने फ्रांस में शादी की। जोली की ड्रेस को डिजाइन करने में दोनों की बच्चों ने मदद की और शादी से जुड़ी रस्मों में भी बच्चों ने ही अहम जिम्मेदारियां निभाईं। 

अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी

4 of 7
दोनों के कुल मिलाकर 6 बच्चे हैं। जिनमें से तीन को उन्होंने गोद लिया है और तीन उनके अपने हैं। फिलहाल, तलाक के साथ ही एंजेलिना ने बच्चों की कस्टडी भी मांगी है।
विज्ञापन

अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी

5 of 7
साल 2013 में एंजलीना ने एक घोषणा से सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए उन्होंने अपने दोनों स्तन निकलवा दिए। तब एंजलीना ने कहा था कि, मैं खुशकिस्मत हूं जो ब्रैड पिट जैसा प्यारा जीवनसाथी मिला। 
 
विज्ञापन

अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी

6 of 7
2015 में ही दोनों एक साथ फिल्म 'बाइ द सी' में दिखाई दिए। फिल्म की कहानी बिखरती हुई शादी पर आधारित थी। जिसे जोली ने ही लिखा और निर्दशित किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी

7 of 7
फिलहाल दोनों के अलग होने की ख़बरों के बीच मैडम तुसाद म्यूजियम ने भी दोनों के पुतलों को अलग कर दिया है। म्यूजिम ने ट्वीट कर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी।   एंजलिना के पुतले को निकोल किडमैन और पिट के पुतले को मॉर्गन फ्रीमैन के साथ रखा गया है। 
  Following the news that has shocked celebrity watchers worldwide, we can confirm we have separated Brad Pitt and Angelina Jolie's figures. pic.twitter.com/2juLFaZJED — Madame Tussauds (@MadameTussauds) September 21, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें