Anaconda vs Avatar Fire and Ash Collection: भारतीय दर्शकों के लिए इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड के अलावा दो हॉलीवुड फिल्में भी लगी हुई हैं। फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और ‘एनाकोंडा’ बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। जानें दोनों फिल्मों ने आज सोमवार को कितने का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
‘अवतार-फायर एंड ऐश’ और ‘एनाकोंडा’
- फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इस साल 19 दिसंबर को रिलीज हुई थी जबकि फिल्म ‘एनाकोंडा’ 25 दिसंबर को रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में अलग जॉनर की हैं। जानिए, आज 29 दिसंबर को इन दोनों हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का अब तक का कलेक्शन
पहला दिन (ओपनिंग डे) - 19 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता - 109.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन - 7.65 करोड़ रुपये
नौवां दिन - 10 करोड़ रुपये
दसवां दिन - 10.75 करोड़ रुपये
आज 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का आज की कमाई
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज को आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज 11वें दिन दूसरे सोमवार को 3.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस हॉलीवुड फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 141.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
4 of 6
एनाकोंडा
- फोटो : x
‘एनाकोंडा’ का अब तक का कलेक्शन
पहला दिन (ओपनिंग डे) - 1.6 करोड़ रुपये
दूसरा दिन - 80 लाख रुपये
तीसरा दिन - 1.05 करोड़ रुपये
चौथा दिन - 1.05 करोड़ रुपये
आज पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
एनाकोंडा
- फोटो : x
‘एनाकोंडा’ का आज का कलेक्शन
‘एनाकोंडा’ की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो चुके हैं। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की वजह से ‘एनाकोंडा’ की कमाई पर गहरा असर पड़ रहा है। ‘एनाकोंडा’ ने आज पांचवें दिन सोमवार को 28 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं ‘एनाकोंडा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल मिलाकर 4.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
‘एनाकोंडा’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के बारे में
फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। यह ‘अवतार’ सीरीज की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में जेक सुली के किरदार में सैम वर्थिंगटन और नेयतिरी के रोल में जोई सलडाना जैसे चर्चित एक्टर नजर आए। वहीं 'एनाकोंडा' एक अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो एनाकोंडा का मेटा रीबूट है। यह 'एनाकोंडा' फिल्म की छठी कड़ी है। 'एनाकोंडा' का निर्देशन टॉम गोर्मिकन ने किया है। 'एनाकोंडा' में पॉल रूड, जैक ब्लैक, थांडीवे न्यूटन, डेनिएला मेल्चियर और सेल्टन मेलो ने अभिनय किया है।