फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सिंगर लेडी गागा का बड़ा खुलासा, रिकॉर्डिंग स्टूडियों में कई बार हुआ यौन शोषण

Sat, 01 Dec 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 2
लेडी गागा - फोटो : twitter
मी-टू मूवमेंट के तहत हॉलीवुड और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ बड़े-बड़े खुलासे किए हैं। इस कड़ी में अमेरिका की चर्चित सिंगर लेडी गागा नाम भी जुड़ गया है, उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। लेडी गागा का कहना है कि वह कई बार रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। 



 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
LADY GAGA - फोटो : self
बता दें यह खुलासा लेडी गागा ने हॉ़लीवुड रिपोर्ट डॉट कॉम के एक शो "एक्ट्रेस राउंडटेबल सेशन" के दौरान किया है। उनका कहना था कि जब मैंने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी, तब मैं करीब 19 साल की थी। लेडी गागा ने कहा कि मैं उस समय युवा थी, लोग मुझ पर नजर रखते थे और वहीं मेरा उत्पीड़न हुआ। गागा के मुताबिक वहां एक बॉयज क्लब भी था। मैंने लोगों को बताया, लेकिन कोई भी डर की वजह से मेरी मदद करना नहीं चाहता था। लेडी गागा का कहना था जो कोई भी मदद के लिए सामने आता उसका करियर बर्बाद कर दिया जाता। 

इंटरव्यू के दौरान लेडी गागा ने यौन उत्पीड़न के साथ महिला और पुरुष की सैलरी में असमानता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। गागा का कहना था कि लोगों के विचार बदल रहे हैं और आने वाले समय में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। 

बता दें मी-टू मूवमेंट हॉलीवुड से ही बॉलीवुड तक पहुंचा है, जिसमें फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। हालांकि लेडी गागा ने इस दौरान किसी नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन वह कहती हैं कि इस तरह की घटनाओं ने उन्हें परिस्थितियों से लड़ना सिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें