फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian और कान्ये वेस्ट के तलाक की खबरों के बीच मेकअप आर्टिस्ट का खुलासा, नहीं बनाए रैपर संग शारीरिक संबंध

Sat, 09 Jan 2021 12:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कान्ये, जेफ्री स्टार, किम - फोटो : इंस्टाग्राम
किम कार्दशियन (kim kardashian) द्वारा अपने पति कान्ये वेस्ट से तलाक लेने की तैयारियों की खबरों के बीच अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट जेफ्री स्टार का बयान सामने आया है। दरअसल कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि एक मेल ब्यूटी इन्फ्लूएन्सर के कान्ये के साथ सोने के कारण किम कार्दशियन उनसे तलाक ले रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media
जेफ्री स्टार ने कहा है, "मैं सिंगल हूं...और किसी के साथ नहीं सो रहा।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कुछ लड़कियों ने टिक-टॉक पर झूठे वीडियो बनाए। जो वायरल हो गए। ये अजीब है क्योंकि मैं बहुत लंबे आदमी को पसंद करता हूं। मैंने और कान्ये ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। ये एक मजाक है और कुछ नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : ट्विटर
इतना ही नहीं किम कार्दशियन और कान्ये के तालक की खबरों के बीच रिपोर्ट्स ये भी है कि दोनों करीब 440 करोड़ के बंगले को अपने-अपने पास रखने को लेकर लड़ रहे हैं। बतौर रिपोर्ट्स, इस बंगले में 8 बेडरूम, 10 बाथरूम, एक थिएटर, बास्केटबॉल कोर्ट और स्विमिंग पूल है और यह उनके 4 बच्चों का घर है।

4 of 5
किम कार्दशियन
खबरों की मानें तो किम अपने चारों बच्चों के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं जबकि उनके पति मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट इस समय वीयोमिंग में अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम कार्दशियन
किम कार्दशियन सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाली रियलिटी टीवी स्टार हैं। किम ने एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक है, 'कार्दशियन कॉनफिल्ड'। किम ने प्लेब्वॉय मैगजीन के 2007 के लिए न्यूड तस्वीरें भी खिंचवाई थी। वहीं उनके पति बीते दिनों अमेरिकी चुनावों को लेकर चर्चा में थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें