फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amber Heard: प्राइवेट जेट में घूमने पर ट्रोल हुईं एम्बर हर्ड, यूजर्स बोले- मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं और...

Sat, 11 Jun 2022 11:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को उनके पूर्व पति और अभिनेता जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में फैसला सुनाए जाने के बाद पहली बार देखा गया। उन्हें शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी के एक हवाई अड्डे पर निजी प्लेन से बाहर निकलते और लग्जरी एसयूवी में जाते हुए पैपराजी ने क्लिक किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एम्बर के साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक्ट्रेस ने हरे रंग की शर्ट, काली पेंट पहनी थी, साथ ही उन्होंने जैकेट भी कैरी किया था। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस अपनी वर्क मीटिंग के लिए न्यूयॉर्क शहर में थीं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उन्होंने न्यू जर्सी से वाशिंगटन डीसी के लिए उड़ान भरी और बाद में वापस वर्जीनिया में अपने घर लौट आईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Johnny Depp Vs Amber Heard - फोटो : सोशल मीडिया
एम्बर की एयपोर्ट से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्राइवेट प्लेन से यात्रा करने की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस के वकील ने दावा किया था एम्बर डेप को 10 मिलियन डॉलर का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने ट्वीट किया, मुझे लगता है कि यह दावा करना एम्बर हर्ड का पाखंड है कि उनके पास जॉनी डेप को मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि उनके पास एक वाईएसएल पर्स, एक निजी जेट, पीआर टीम और एक महीने में 22 हजार हवेली पर खर्च करने के लिए पैसे हैं।' इसके अलावा कई यूजर्स एम्बर की इन फोटोज पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जॉनी और एम्बर ने साल 2015 में शादी कर ली थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2018 में एंबर ने द वाशिंगटन पोस्ट में एक आर्टिकल लिखकर जॉनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, हालांकि उस आर्टिकल में उन्होंने जॉनी का नाम नहीं लिया था। इसी लेख के आधार पर जॉनी ने एंबर पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस कर दिया था। एक्टर ने केस दायर करते हुए दावा किया था कि इस लेख की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, साथ ही उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गईं। इसके बाद एम्बर ने भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए जॉनी पर 100 मिलियन डॉलर का मुकदमा कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें