फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: मानहानि केस के बीच एंबर हर्ड ने अपनी पीआर टीम को बदला, खराब हेडलाइन लिखे जाने से थीं नाखुश

Mon, 02 May 2022 12:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी डेप-एंबर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। जॉनी ने अपनी एक्स वाइफ पर मानहानि का मामला दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में 11 अप्रैल से चल रही है। इसी सबके बीच एंबर हर्ड ने कथित तौर पर अपनी पीआर टीम को निकाल दिया है और नई पीआर टीम में चली गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार मानहानि मामले में अपने लिए लिखी गई खराब हेडलाइन के चलते एंबर ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
जॉनी डेप, एंबर हर्ड - फोटो : ट्विटर
रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने यह पुष्टि की है कि मामले के बीच में ही खराब हेडलाइन से परेशान होकर एंबर नई पीआर फर्म में चल गई हैं। सूत्र ने कहा कि एंबर को अपने बारे में लिखी जा रही खराब हेडलाइन पसंद नहीं आई और वह अपनी कहानी को सही तरीके से लोगों को न बताए जाने की वजह से भी निराश थी।
विज्ञापन

3 of 4
जॉनी डेप, एंबर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी डेप ने एंबर पर 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। जॉनी ने दावा किया है कि एंबर ने वाशिंगटन पोस्ट के लिए 2018 के एक ऑप-एड में उन्हें बदनाम करने के लिए लेख लिखा था। उनका दावा है कि इस लेख ने उनके फिल्मी करियर और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। अभिनेता को 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' फिल्म फ्रैंचाइजी से हटा दिया गया। वहीं एंबर के वकीलों का कहना है कि यह जॉनी के लिए नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन

4 of 4
एंबर हर्ड, जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जॉनी डेप और एंबर हर्ड साल 2011 में फिल्म 'द रम डायरी' के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फरवरी 2015 में शादी कर ली, लेकिन दोनों ज्यादा दिन तक साथ नहीं रहे। 2016 में ही दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी थी। वहीं, अब उनका ये कानूनी मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें