फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से हफ्ता भर पहले भारत में रिलीज होगी ये बड़ी हॉलीवुड फिल्म

Tue, 08 Jan 2019 12:25 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
hollywood - फोटो : self
विज्ञापन
मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमरॉन की जिस फिल्म का भारत के युवाओं को बेसब्री से इंतजार रहा है, वह है अलीटा- बैटल एंजेल। ये फिल्म फाइनली रिलीज को तैयार है। पिछले साल एवेंजर्स की भारत में हुई 200 करोड़ के ऊपर की कमाई ने हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को एक बहुत बड़ा बाजार मुहैया करा दिया है। 
विज्ञापन


टाइटैनिक और अवतार वाले कैमरॉन की फिल्म
हॉलीवुड फिल्मों को मेट्रो शहरों में मिलती कामयाबी का ही नतीजा है कि महाराष्ट्र, मुंबई और गुजरात में हिंदी फिल्मों की कमाई पिछले पांच साल से लगातार गिर रही है। इस साल के पहले हफ्ते में रिलीज हुई बम्बलबी ने भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाया है। इसी के चलते अवतार और टाइटैनिक जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में बनाने वाले निर्माता निर्देशक जेम्स कैमरॉन ने अपनी अगली फिल्म अलीटा को अमेरिका से पहले भारत में रिलीज करने का फैसला किया है।

15 साल पहले हुआ था ऐलान
अलीटा – बैटल एंजेल हॉलीवुड और जापानी सिनेमा का संयुक्त प्रयास है, इस फिल्म के जरिए जेम्स कैमरॉन मशहूर जापानी रचनाकार यूकितो किशिरो के बनाए किरदार अलीटा को परदे पर उतार रहे हैं। इस फिल्म को बनाने की पहली घोषणा 15 साल पहले हुई थी लेकिन इस बीच कैमरॉन के अपनी फिल्म अवतार और इसकी सीक्वेल में व्यस्त हो जाने के कारण इसका काम सुस्त रहा। दो साल पहले कैमरॉन ने फिल्म के लिए निर्देशक तय हुआ और पिछले साल इसकी शूटिंग पूरी हुई। अमेरिका में ये फिल्म वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है और भारत में उससे एक हफ्ते पहले।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें