EUDOXIE YAO
दिखाने में यकीन
यूडोक्सी यावो सोशल मीडिया पर क्वीन यूडोक्सी के नाम से लोकप्रिय हैं। वह कहती हैं, ‘मेरे जैसी काया वाली महिलाएं अक्सर टाइट फिटिंग कपड़े नहीं पहनतीं। वे अपने उतार-चढ़ाव को ढकने वाले कपड़े पहनती हैं। लेकिन मैं इसके विपरीत काम करती हूं। मुझे छिपाने में नहीं, दिखाने में यकीन है। मैं अपने हिसाब से कपड़े पहनती हूं, मर्दों या सोशल मीडिया के प्रशंसकों के हिसाब से नहीं। इसी के चलते आज मैं मशहूर हो गई हूं।’ यूडोक्सी सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपनी फोटो पोस्ट करती रहती हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।