फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2020: इन हॉलीवुड स्टार्स ने इस वजह से बनाई ऑस्कर से दूरी, नहीं लिया इतना बड़ा अवॉर्ड

Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
who didn't show up for the Oscars - फोटो : Social Media

फिल्म के लिए ऑस्कर मिलना सपना साकार होने जैसा है। चूंकि ऑस्कर मनोरंजन की दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी मानी जाती है।  पिछले 91 साल से दुनिया की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को ये ऑस्कर अवार्ड दिया जा रहा है। इस बार वाकिन फिनिक्स की फिल्म जोकर को सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन मिले हैं। जोकर को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर के साथ-साथ आठ अन्य नामांकन भी मिले हैं। द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें अकादमी में नामांकन तो मिला लेकिन बावजूद इसके ये सितारे इस इस समारोह से दूर रहे। आइए बताते हैं कौन से हैं वो सितारे...

विज्ञापन

2 of 6
dudley nichols - फोटो : Social Media

डडली निकॉल्स

  • अमेरिकी लेखक और निर्देशक (Dudley nichols) निकॉल्स ने अकादमी और राइटर गिल्ड के बीच चल रहे विवाद के चलते साल 1935 में 'द इनफॉरमर' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था। निकॉल्स का ऐसा करना सभी के लिए हैरान कर देने वाला था। 
विज्ञापन

3 of 6
paul newman - फोटो : social media

पॉल न्यूमैन

  • 'बुच कैसिडी' और 'द सनडांस किड' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले मशहूर अभिनेता पॉल न्यूमैन को 10 बार ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया। 1987 में उन्होंने 'द कलर ऑफ मनी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।
  • 1986 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था लेकिन पॉल न्यूमैन ने इसे लेने के लिए समारोह में नहीं गए। बाद में बयान जारी कर उन्होंने कहा- 'ये ठीक वैसा है कि आप 80 साल से किसी खूबसूरत महिला का पीछा कर रहे हों और आखिर में वो आपको मिलती है लेकिन आप तब तक थक चुके होते हैं।'

4 of 6
Woody Allen - फोटो : social media

वुडी ऐलन

  • इस अमेरिकी लेखक और निर्माता ने सभी क्षेत्रों में खुद को साबित किया। ऐलन ने चार ऑस्कर जीते लेकिन उनका मानना था जो लोग ये अवॉर्ड तय करते हैं वे खुद नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने कभी ऑस्कर समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन

5 of 6
कैथरीन हेपबर्न

कैथरीन हेपबर्न

  • कैथरीन हेपबर्न को 12 बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया लेकिन अपने पूरे करियर के दौरान कैथरीन ने ऑस्कर की किसी शाम में शिरकत नहीं की और इस अवॉर्ड से हमेशा दूर रहीं। 
  • कैथरीन हेपबर्न अब तक सबसे ज्यादा बार ऑस्कर जीतने वाली अभिनेत्री हैं। अपने खास अंदाज और अनोखी आवाज से हॉलीवुड में कैथरीन हेपबर्न की एक अलग ही छवि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marlon brando - फोटो : Social Media

मार्लन ब्राण्डो

  • अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक मार्लन ब्राण्डो को "द गॉडफादर" के लिए अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया था लेकिन उन्होंने ऑस्कर लेने से इनकार कर दिया। बाद में उन्होंने अपने संदेश में कहा कि फिल्म जगत में अमेरिकी मूल के लोगों का अपमान किया जाता है जिसके चलते वह यह अवॉर्ड नहीं ले सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें