फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला ऑस्कर, आखिरी वक्त में बदला था फैसला

Sun, 24 Feb 2019 02:13 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Oscar - फोटो : social media
ऑस्कर अवॉर्ड 2019 के लिए रोमा और द फेवरेट के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। अब जब इन अवॉर्ड का ऐलान होने वाला है तो चलिए आपको बताते हैं कि इन अवॉर्ड्स की शुरुआत कैसे और कहां हुई। साथ ही ऐसी ही कुछ इंटरेस्टिंग बातें। साल 1929 में ऑस्कर आवार्ड की शुरुआत हुई। 24 फरवरी को 91वां अवॉर्ड समारोह है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे दिलचस्प कहानी तो है पहले ऑस्कर अवार्ड विजेता की है। आधिकारिक तौर पर तो पहला ऑस्कर जर्मन कलाकार एमिल जैनिंग्स ने जीता था। बाद में एमिल ने जर्मन तानाशाह हिटलर के लिए काम किया और नाजी सरकार के लिए कई प्रचार फिल्में बनाईं। मगर जैनिंग्स इस अवार्ड के पहले हकदार नहीं थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Oscar award 2018
यह अवार्ड जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक कुत्ते ने जीता था, जिसका नाम था रियो टिन टिन। इस कुत्ते को पहले विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस में बचाया गया था। 1918 में फ्रांस में जंग लड रहे अमेरिकी वायुसेना के एक जवान ने रियो को बचाया था।

4 of 5
Oscar award 2018
रियो टिन टिन हॉलीवुड में काफी मशहूर हो गया और उसने 27 फिल्मों काम किया। इनमें से चार तो 1929 में ही रिलीज हुई थीं। इन्हीं में एक में उसकी शानदार एक्टिंग के लिए अवार्ड कमेटी ने उसे ऑस्कर का हकदार माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Oscar award 2018
इसी बीच एकेडमी के पहले प्रेसीडेंट लुई मेयर को लगा कि अगर पहला ऑस्कर किसी कुत्ते को दिया गया, तो अच्छा संदेश नहीं जाएगा। जिसके बाद अवार्ड कमेटी को फिर से वोट करने को कहा गया। तब जर्मन एक्टर एमिल जैनिंग्स को पहला ऑस्कर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें