हॉलीवुड की फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर दर्शकों को लुभाती हैं। फिर चाहे वे एक्शन, कॉमेडी, पीरियड ड्रामा या फिर हॉरर ही क्यों न हों। जहां तक बात है एक्शन फिल्मों की तो दुनिया की इस सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में बनी हैं। इसके अंतर्गत मिलिट्री आधारित पटकथाओं को काफी तवज्जो दी गई है। वैसे तो हॉलीवुड काफी सैन्य फिल्में बनाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे हमेशा सटीक होते हैं। उच्च तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से यहां जबरदस्त फिल्में निर्मित हुई हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर में असली कहानी से काफी अंतर है। सिर्फ बदलाव ही नहीं बल्कि गलतियां भी हैं। आज हम हॉलीवुड की उन फिल्मों का जिक्र करेंगे जिनकी ये गलतियां पकड़ी गईं और दर्शकों ने इन सीन्स को सच मानने के लिए खुद को बेवकूफ समझा।