फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर विजेता एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर 8 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं उठाता था मेरी स्कर्ट

Fri, 25 May 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
morgon
बॉलीवुड-हॉलीवुड में कास्टिंग काउच और यौन शोषण जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। ब्रूस ऑलमाइटी और बैटमैन बिगिंस जैसी सुपरहिट फिल्मों के एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक 80 वर्षीय मॉर्गन फ्रीमैन पर 8 महिलाओं ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए है।
 
विज्ञापन

2 of 5
morgon
महिलाओं का आरोप है कि मॉर्गन ने काम के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके शरीर व कपड़ों को लेकर भद्दे कमेंट किए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मॉर्गन पिछले 10 साल से लगातार ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जिससे वह असहज हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रीमैन
एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा, एक बार तो फ्रीमैन बार-बार मेरी स्कर्ट उठाने की कोशिश करते रहे और पूछते रहे कि क्या मैंने अंडरवियर पहना है। इतना ही नहीं सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रीमैन महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स घूरते थे वे इंटर्न से मसाज भी कराते थे। 

4 of 5
फ्रीमैन
ताजा खबर की मानें तो  मॉर्गन ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांग ली है। मॉर्गन ने माफी मांगते हुए कहा, जो मुझे जानता है या जिसने भी मेरे साथ काम किया है वह ये बात जानता है कि मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो जानबूझ कर किसी को असहज महसूस करवाऊं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रीमैन
इतना ही नहीं मॉर्गन पर उनकी आधी से कम उम्र की सौतेली पोती इडेना हाइन्स के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि इडेना की साल 2015 में धारदार हथियार से हत्या की गई थी। बता दें कि मॉर्गन बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें