फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2018 में इस बार 4 महिलाओं का दबदबा, वजह बनीं ये कैंपेन

Mon, 05 Mar 2018 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Oscar
90वें एकेडमी अवॉर्ड में इस बार महिलाओं का दबदबा है। 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने चार महिला अभिनेत्रियों को चुना है, जो इस बार बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी विनर्स को देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर लॉरेंस
जानकारी के मुताबिक, जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नाम की घोषणा करेंगी, जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को पुरस्कार ट्रॉफी देंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
जोडी फोस्टर
दरअसल, इसकी वजह है सोशल मीडिया पर चलाया गया हैशटैग मीटू कैंपेन जो कि यौन उत्पीड़न, लैंगिक असमानता के खिलाफ चलाया गया और दुनिया भर से लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। 

4 of 5
जेन फोंडा
बता दें कि 2017 में सोशल मीडिया पर #MeToo और टाइम्सअप जैसे मूवमेंट काफी चर्चा में रहे हैं। कुछ वक्त पहले हुए गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स के दौरान अमेरिकी टीवी होस्ट और एक्ट्रेस ओपरा विनफ्रे ने भी इस मुहीम से जुड़ा एक भाषण दिया था। ओपरा ने अपने भाषण के जरिए मीटू को सपोर्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Oscar award 2018
पिछली बार गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में टीवी होस्ट और एक्ट्रेस ओप्रा विनफ्रे ने इसी कैम्पेन से जुड़ा भाषण भी दिया था। उन्होंने अपने भाषण में हॉलीवुड में चल रहे यौन उत्पीड़न की बहस को आगे बढ़ाते हुए कहा था- अब ऐसा माहौल है, जहां औरतों को MeToo बोलने का राइट्स है। बता दें कि पहला ऑस्कर अवॉर्ड्स 1929 में हुआ था, जिसमें महज 270 लोग ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें