फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सैन एंड्रियास' से '2012' तक: स्क्रीन पर तबाही का मंजर दिखा चुकी हैं ये फिल्में

Mon, 03 May 2021 02:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
प्राकृतिक आपदाएं कितनी भयावाह होती हैं इसके बारे में तो बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक की वो कौन सी फिल्में हैं जो नेचुरल डिजास्टर पर बनी हैं। प्राकृतिक आपदाओं पर बनी फिल्मों की खासियत ये होती है कि ये अपने दर्शकों को असली थ्रिलर महसूस करवाती हैं और इतना रोमांच पैदा करती हैं कि दर्शक अपनी सीट पर से ही वो आपदा महसूस कर लेता है। ये बिल्कुल असली जैसा लगता है। अब तक प्राकृतिक आपदाओं से लेकर दुनिया के खत्म होने तक, कई प्राकृतिक आपदाओं पर फिल्में बन चुकी हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको बताएंगे कि कौन सी हैं फिल्में हैं जिन्होंने प्राकृतिक आपदाओं को सबसे बेहतरीन तरीके से दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 8
ट्विस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- ट्विस्टर
हमने कई आपदा फिल्में देखी हैं। इसी क्रम में हेलन हंट और बिल पैक्सटन द्वारा अभिनीत 1996 में आई फिल्म 'ट्विस्टर' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार हिट साबित हुई।  यह फिल्म वास्तव में जबरदस्त दृश्य प्रभावों को दिखाती है।  
विज्ञापन

3 of 8
द डे आफ्टर टूमारो - फोटो : social media
फिल्म- द डे आफ्टर टूमारो
इस फिल्म में बर्फीले तूफान और सुनामी की त्रासदी को दिखाया है। अमेरिका में आई इस त्रासदी से पूरा देश तहस नहस हो जाता है। ये फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन रोलैंड ने किया था। 

4 of 8
2012 - फोटो : social media
फिल्म- 2012
ये फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म में भूकंप और सुनामी से पूरी दुनिया मेें तबाही मच जाती है। इस फिल्म जॉन कुसैक, अमांडा पीट और ओलिवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन भी रोलैंड ने ही किया था। दुनियाभर के दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
जियोस्टॉर्म - फोटो : social media
फिल्म- जियोस्टॉर्म
ये एक साइंस डिजास्टर आधारित फिल्म थी। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन डीन डिवालिन ने किया था। इस फिल्म में जेरार्ड बटलर, जिम स्टर्गेस और अब्बी कॉर्निश जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

6 of 8
सैन एंड्रियास - फोटो : social media
फिल्म- सैन एंड्रियास
ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन,कार्ला गुजिनो और अलेक्सेन्ड्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन ब्रैड पेयटन ने किया था। सैन एंड्रियास मेें भूकंप और सुनामी से होने वाली त्रासदी को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
फ्लड - फोटो : Flood
फिल्म- फ्लड
जैसा की नाम से ही पता चलता है कि ये फिल्म बाढ़ पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन टोनी मे किया था। ये फिल्म साल 2007 में आई थी। 
विज्ञापन

8 of 8
कंटेजियन - फोटो : ट्विटर
कंटेजियन
2011 में आई स्टीवन सोडरबर्ग की फिल्म 'कंटेजियन' कोरोना वायरस के बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। इस फिल्म में ग्वेनिथ पल्ट्रो, मारिऑन कोटिलार्ड, ब्रेयान क्रेन्सटन, मैट डेमन, लॉरेन्स फिशबर्न, जूड लॉ, केट विंसलेट और जेनिफर ने एक्टिंग की है। यह फिल्म 2009 में फैले स्वाइन फ्लू के वायरस के फैलने पर आधारित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें