Himesh Reshammiya Birthday: मशहूर सिंगर, कंपोजर, एक्टर और प्रोड्यूसर हिमेश रेशमिया आज 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अनोखे सिंगिंग अंदाज के लिए मशहूर हिमेश के स्पेशल दिन पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से...
हिमेश रेशमिया म्यूजिक इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। अभिनय की दुनिया में भी वे किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, यह सिलसिला शुरू टीवी की दुनिया से हुआ था। हिमेश के गाए 'आशिक बनाया आपने' और 'झलक दिखला जा' जैसे कई गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। हालांकि, 'नाक के सुर गाने वाला सिंगर' कहकर उनका मजाक भी उड़ाया गया। मगर, लोगों की टिप्पणियों का उन पर असर नहीं हुआ, बल्कि इसे उन्होंने अपनी ताकत बना लिया। आज संगीत जगत में हिमेश रेशमिया का क्या कद है, किसी से छिपा नहीं है। जन्मदिन पर जानिए उसने जुड़े किस्से...
विज्ञापन
2 of 11
हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realhimesh
टीवी प्रोडक्शन से शुरू किया करियर
हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजराती म्यूजिक कंपोजर विपिन रेशमिया और मधु रेशमिया के घर हुआ। म्यूजिक और उससे जुड़ी बातें शुरू से ही हिमेश के इर्द गिर्द रहीं। स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही हिमेश टीवी प्रोडक्शन के काम में लग गए थे। उन्होंने कई टीवी सीरीज प्रोड्यूस कीं।
विज्ञापन
3 of 11
पिता विपिन रेशमिया के साथ हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @teamhimesh
पिता की इच्छा पूरी करने के लिए म्यूजिक में बनाया करियर
कई सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एल्बम 'आपका सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश के पिता विपिन रेशमिया ने बॉलीवुड फिल्म 'इंसाफ की जंग' का भी निर्माण किया था। 05 मई 1940 को राजुला में जन्मे विपिन का 18 सितंबर 2024 को निधन हो गया।
4 of 11
हिमेश रेशमिया-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने दिया पहला मौका
हिमेश रेशमिया को पहला बड़ा मौका बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने दिया था। फिल्म थी 'प्यार किया तो डरना क्या'। दरअसल, हिमेश के पिता ने सलमान खान को एक फिल्म के लिए साइन किया था। वह फिल्म बनी नहीं। मगर, इस बीच हिमेश को ब्रेक मिल गया। सलमान खान को हिमेश रेशमिया का म्यूजिक पसंद आया और इससे प्रभावित होकर उन्होंने हिमेश को 'प्यार किया तो डरना क्या' फिल्म में एक गाना दिलवाया। मालूम हो कि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का टाइटल सॉन्ग बहुत पॉपुलर हुआ था। हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म 'तेरे नाम' से वर्ष 2003 में मिली थी। संयोग से यह भी सलमान खान की फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 11
इमरान हाश्मी, हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान हाशमी के साथ खुद का करियर भी चमका
हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी की जोड़ी हिट रही है। सिंगर ने इमरान के कई गानों को आवाज दी है, जिनमें 'झलक दिखला जा', 'आशिक बनाया आपने' और 'आपकी कशिश' जैसे गाने शामिल हैं। 2019 में रिलीज हुई इमरान की फिल्म 'द बॉडी' में हिमेश का एक गाना था। वहीं 2007 में उन्होंने इमरान की फिल्म 'गुड बॉय बैड बॉय' में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया था। अब फिल्म 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया साथ में काम करेंगे। करीब 18 साल बाद सिंगर इमरान हाशमी की किसी फिल्म को म्यूजिक देंगे। दिलचस्प बात ये है कि हिमेश के साथ उनके गाने 100 फीसदी सफल साबित होते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
डेब्यू के साथ ही बना दिया यह रिकॉर्ड
बॉलीवुड में अपने यूनिक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं, जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। हिमेश को लोग 'नाक से गाने वाला' गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं। इस पर हिमेश कई बार बोल चुके हैं कि कोई चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें अपनी नाक पर गर्व है क्योंकि इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं।
विज्ञापन
7 of 11
हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @realhimesh
अभिनेता बनने की जिद में बना मजाक
साल 2007 में हिमेश रेशमिया ने 'आपका सुरूर' फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बेसबॉल कैप पहने हुए हिमेश रेशमिया तब राष्ट्रीय जोक बन गए थे। तब कौतूहलवश लोग हिमेश को देखने थिएटर गए और वो फिल्म चल निकली।
8 of 11
हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐतिहासिक शहर में शूट की फिल्म
हिमेश की फिल्म 'कजरारे' जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जिसे दुनिया के 'आठवें आश्चर्य' के रूप में जाना जाता है। हिमेश रेशमिया लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है।
9 of 11
हिमेश रेशमिया
- फोटो : अमर उजाला।
हिमेश के म्यूजिक की वजह से मिलीं दीपिका पादुकोण
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक की वजह से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण मिली थी। जीहां, दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा... गाना याद है न आपको.. हिमेश के इसी म्यूजिक वीडियो में दीपिका पहली बार सामने आयी और कामयाब हुईं। बतौर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया।
10 of 11
हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिमेश की वजह से जर्मनी की सड़कों पर नजर आए थे भारतीय ऑटो
हिमेश रेशमिया जब जर्मनी में अपनी फिल्म 'आपका सुरूर' की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने जर्मनी में छह भारतीय ऑटो एक्सपोर्ट करिए थे। साथ ही वह छह ऑटोरिक्शा ड्राइवरों को भी जर्मनी ले कर गए थे। हिमेश की वजह से ही पहली बार जर्मनी की सड़कों पर भारतीय ऑटो नजर आए थे। करीब 75 लाख खर्च रुपये करने के बाद हिमेश ये काम कर पाए थे। हिमेश के एक्टिंग वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2025 में उनकी फिल्म ‘बैडऐस रविकुमार’ रिलीज हुई। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
हिमेश रेशमिया की निजी जिंदगी
हिमेश रेशमिया की शादी कोमल से हुई। मगर, 22 साल पुराने रिश्ते को दोनों ने आपसी सहमति से खत्म कर दिया और तलाक ले लिया। कोमल और हिमेश की शादी 1995 में हुई और 2017 में तलाक ले लिया। इसके बाद हिमेश ने सोनिया कपूर से साल 2018 में दूसरी शादी रचाई, जो अभिनेत्री हैं।