फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: खूब पढ़े-लिखे हैं ये कलाकार, डॉक्टर और इंजीनियर से हटकर अलग-अलग कोर्स में लिया था दाखिला

Sun, 02 Jun 2024 03:32 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणदीप हुड्डा का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों की सूची में शामिल हैं, जो कमाल का अभिनय करते हैं। रणदीप पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों देश में दाखिले लेने का सीजन चल रहा है। लाखों बच्चे नई कक्षाओं, स्कूल और कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं। पढ़ाई की अहमियत क्या होती है, यह कोई बताने वाली बात तो है नहीं। इसलिए इसे यहीं छोड़कर हम आगे बढ़ रहे हैं और पढ़ाई को बॉलीवुड से जोड़ते हुए आपको कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अच्छी खासी पढ़ाई की है। रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना, जॉन अब्राहम और विद्या बालन उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने लीक से हटकर अलग तरह की पढ़ाई की है। आइए जानते हैं, इनके बारे में। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों की सूची में शामिल हैं, जो कमाल का अभिनय करते हैं। रणदीप पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी कम नहीं हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया स्थित मेलबर्न यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसॉर्स मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री की है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
विद्या बालन

विद्या बालन ने इंजीनियर और डॉक्टर बनने की रेस में शामिल होने के बजाय एक अलग कोर्स में दाखिला लिया था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। इससे पहले उन्होंने सेंट जेवियरर्स कॉलेज से समाजशास्त्र में ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। बता दें कि विद्या बालन हाल ही में, फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आई थीं। 

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना कम्यूनिकेशन के छात्र रहे हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री ली है। यह पढ़ाई उनके खूब काम आई। दिल्ली स्थित रेडियो चैनल बिग एफएम में उन्होंने अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। आयुष्मान 'मान ना मान, मैं तेरा आयुष्मान' शो को होस्ट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
जॉन अब्राहम

अपनी फिटनेस और मारधाड़ वाली फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम के पास एमबीए की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के नर्सी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से पढ़ाई की थी। इससे पहले वो मुंबई विश्वविद्यालय के जय हिंद कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें