ये स्टार्स फिल्मों के साथ-साथ साइड बिजनेस, विज्ञापन समेत सोशल मीडिया से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। मोटी कमाई करने के साथ-साथ ये सेलेब्स इनकम टैक्स भरकर एक सच्चे भारतीय होने का भी फर्ज अदा करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इनकम टैक्स में मोटी रकम भरते हैं ये सितारे
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए करोड़ों रुपये पानी में बहा देते हैं। ये सितारे यूं ही इतना पैसा खर्च नहीं कर देते हैं, इसके लिए ये अपनी एक फिल्म के लिए मेकर्स से करोड़ों रुपये भी चार्ज करते हैं। ये स्टार्स फिल्मों के साथ-साथ साइड बिजनेस, विज्ञापन समेत सोशल मीडिया से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। मोटी कमाई करने के साथ-साथ ये सेलेब्स इनकम टैक्स भरकर एक सच्चे भारतीय होने का भी फर्ज अदा करते हैं। आयकर विभाग को बॉलीवुड के ये सितारे करोड़ों रुपये इनकम टैक्स के तौर पर देते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो सबसे अधिक टैक्स का भुगतान करते हैं...
विज्ञापन
2 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नवंबर पर आता है। बिग बी की गिनती बॉलीवुड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स भरने वाले सितारों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने साल 2018-19 में करीब 70 करोड़ रुपये का टैक्स भरा था।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान
सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले सितारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुपरस्टार सलमान खान का नाम आता है। सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा अन्य बिजनेस भी वह खूब पैसा कमाते हैं। इनकम टैक्स भरकर वह एक सच्चे भारतीय होने का भी फर्ज निभाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने एक बार करीब 44 करोड़ रुपये का टैक्स भरा था।
4 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykuma
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम आता है। अक्षय कुमार भी आयकर विभाग को सबसे अधिक इनकम टैक्स देते हैं। अभिनेता ने साल 2021-22 में करीब 29.5 करोड़ रुपये का टैक्स दिया था। 2022 में अक्षय को आयकर विभाग की ओर से एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करने वाले शाहरुख खान आयकर विभाग को करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में उन्होंने 22 करोड़ रुपये का टैक्स भरा था।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारों में नाम शामिल है। दीपिका इंडस्ट्री की अकेली सबसे अधिक इनकम टैक्स देने वाली अभिनेत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने साल 2016-17 में आयकर विभाग को करीब 10 करोड़ रुपये इनकम टैक्स भरा था।