Hera Pheri: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी' को आज पूरे 25 साल हो गए। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि इस फिल्म के किरदार में कितना बदला हुआ।
'हेरा फेरी' फिल्म साल 2000 में आज ही के दिन यानी 31 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल थे। इस कॉमेडी फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया था कि इसकी दो सीरीज आ चुकी हैं और तीसरी पर काम चल रहा है। फिल्म का टोटल बजट 7.5 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज इस फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कि फिल्म में किरदार निभाने वाले कलाकार कैसे दिखते हैं।
श्याम- सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने साल 1992 में बलवान फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की। हेरा फेरी फिल्म में उन्होंने श्याम का किरदार अदा किया। फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया। आज वह फिल्मी दुनिया के बड़े अभिनेताओं में शामिल हैं।
अनुराधा- तबु
बॉलीवुड में तब्बू की एक अलग छवि है। वह गंभीर किरदार करने के लिए जानी जाती हैं। हेरा फेरी में किरदार निभाने से पहले तब्बू 'बीवी नंबर 1' और 'बॉर्डर' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी थीं।
विज्ञापन
6 of 11
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
कबीरा- गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर साल 1980 से फिल्मी दुनिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने जब हेरा फेरी में काम किया उससे पहले वह 'हम पांच', 'मेरा जवाब' और 'निगाहें' जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। हेरा फेरी में भी उनका किरदार दमदार है।
विज्ञापन
7 of 11
असरानी
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
बैंक मैनेजर- असरानी
बॉलीवुड में असरानी को बतौर कॉमेडियन जाना जाता है। 'हेरा फेरी' में उन्होंने एक कॉमेडियन के तौर पर ही काम किया है। 'हेरा फेरी' में काम करने से पहले वह 'शोले' जैसी बेहतरीन फिल्म में काम कर चुके हैं।
8 of 11
ओम पुरी
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
खड़ग सिंह- ओम पुरी
ओमपुरी ऐसे कलाकार हैं जो किसी भी फिल्म में नायक की भूमिका न निभा कर भी बहुत मशहूर हुए हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि एक आम सा दिखने वाला व्यक्ति भी अभिनय में कामयाबी हासिल कर सकता है। हेरा फेरी में ओम पुरी ने अच्छा किरदार निभाया था। 6 जनवरी 2017 को उनका निधन हो गया।
9 of 11
कुलभूषण खरबंदा
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
देवी प्रसाद- कुलभूषण खरबंदा
कुलभूषण खरबंदा बॉलीवुड में साइड एक्टर के तौर पर मशहूर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में देवी प्रसाद की भूमिका निभाई।
10 of 11
मुकेश खन्ना
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
सब इंस्पेक्टर प्रकाश- मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना बॉलीवुड में साल 1981 से एक्टिव हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों में साइड रोल किया है। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश की भूमिका निभाई।
रज्जाक खान- छोटा चेतन
रज्जाक खान ने साल 2000 में तकरीबन 17 फिल्मों में काम किया। सभी फिल्मों वो लगभग साइड रोल में ही रहे। उन्होंने हेरा फेरी में छोटा चेतन का किरदार निभाया। वह 1 जून 2016 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।