हेमा मालिनी बोलीं- 'धरम जी बहुत खुश हैं'
हाल ही में हेमा मालिनी से पूछा गया, 'सनी देओल की 'जाट' रिलीज हुई है। क्या कहेंगी'? इस पर हेमा मालिनी ने कहा, 'मैंने सुना है कि बहुत बंपर ओपनिंग ली है फिल्म ने। बहुत अच्छा लग रहा है कि लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। धरम जी बहुत खुश हैं। मुझे यकीन है कि फिल्म बहुत अच्छी है'। यह वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।
ये सितारे भी हैं 'जाट' का हिस्सा
बता दें कि धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनके चार बच्चे-सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। दूसरी शादी हेमा मालिनी से की। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां-एशा और अहाना हैं। बात करें फिल्म 'जाट' की तो इसका निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। इसमें रणदीप हुड्डा , विनीत कुमार सिंह और संयमी खेर जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।