फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshvardhan Rane: ओमंग कुमार की फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रहे हर्षवर्धन, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Fri, 27 Jun 2025 11:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshvardhan Rane Next Movie: अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म के लिए वे जमकर पसीना बहा रहे हैं। एक्टर का कहना है कि वे फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे निर्माता-निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म में नजर आएंगे। अपनी इस आगामी फिल्म के लिए हर्षवर्धन जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। वे फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे और इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसकी झलक उन्होंने फैंस से शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शकों को हैरान करेंगे हर्षवर्धन
हर्षवर्धन राणे ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इसके अलावा वे बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे हैं। वीडियो के साथ हर्षवर्धन ने कैप्शन लिखा है, 'ओमंग सर की फिल्म के लिए प्रशिक्षण ले रहा हूं, मेरा कुछ ऐसा अवतार होगा, जैसा मैंने पहले कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाया'।
 
विज्ञापन

3 of 5
हर्षवर्धन राणे, कोच कुलदीप - फोटो : इंस्टाग्राम
जुलाई में शुरू हो रही शूटिंग
हर्षवर्धन राणे सेलिब्रिटी कोच कुलदीप शशि की निगरानी में यह प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुलदीप शशि ने भी हर्षवर्धन के ट्रेनिंग सैशन की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'आशिक बॉय जंग के लिए पूरी तरह तैयार है'। हर्षवर्धन ने यह जानकारी भी शेयर की है कि इस फिल्म की शूटिंग 01 जुलाई से शुरू होने जा रही है।
 

4 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यूजर ने लिखा, 'बंदा हमेशा दिल जीत लेता है'
हर्षवर्धन का धमाकेदार वीडियो देख नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप जिस तरह से चैलेंज स्वीकार करते हैं, किरदार के लिए तैयारी करते हैं, वह वाकई प्रेरणा देने वाला है।' एक यूजर ने लिखा, 'वाह, एक और शानदार काम देखने को मिलेगा। वीडियो देखकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है'। एक यूजर ने लिखा है, 'ये बंदा हमेशा दिल जीत लेता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
इस फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन
हर्षवर्धन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म 02 अक्तूबर 2025 को  सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें