Haq VS Jatadhara: यामी गौतम की फिल्म 'हक', सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है?
सात नवंबर को सिनेमाघरों में इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' रिलीज हुई। इसी के साथ सोनाक्षी सिन्हा की अदाकारी वाली फिल्म 'जटाधरा' भी रिलीज हुई। शुरुआत में दोनों फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि अब दोनों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। कमाई के मामले में 'हक' ने 'जटाधरा' को काफी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
हक
- फोटो : यूट्यूब
'हक' का कलेक्शन
फिल्म 'हक' ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने पांच दिनों में कुल 12.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
जटाधरा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @zeestudiosofficial
'जटाधरा' का कलेक्शन
फिल्म 'जटाधरा' की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.07 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसका टोटल कलेक्शन 5.14 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
हक, जटाधरा
- फोटो : यूट्यूब
कौन सी फिल्म आगे?
फिल्म 'हक' और 'जटाधरा' बॉक्स ऑफिस पर टकरा गई हैं। कमाई के मामले में 'हक' ने 'जटाधरा' को काफी पीछे छोड़ दिया है। 'हक' की कुल कमाई 12.90 करोड़ है तो वहीं 'जटाधरा' की कुल कमाई 5.14 करोड़ रुपये है। 'हक' का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जाता है। वहीं 'जटाधरा' का बजट 16 करोड़ रुपये बताया जाता है। ऐसे में देखा जाए तो दोनों ही फिल्में अपने बजट भर की कमाई करने से बहुत दूर हैं। जिस तरह से फिल्मों की कमाई घट गई है, ऐसा लगता है कि दोनों फिल्मों को अपना बजट निकालने में मुश्किल होगी।
'हक' और 'जटाधरा' के बारे में
फिल्म 'हक' बॉलीवुड की फिल्म है। इसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। इसमें इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम हैं। इसके लेखक रेशू नाथ हैं।
वहीं 'जटाधरा' साउथ की फिल्म है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सुधीर बाबू हैं। इसका निर्देशन अभिषेक जयसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है।