Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन बच्चों के साथ बैठकर एनिमेटेड फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं? यहां हम आपको बताने वाले हैं उन फिल्मों के बारे में जो बच्चों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें कुछ प्रेरणादायक बातें भी सिखाएंगी...
विज्ञापन
1 of 9
हनुमान जयंती पर देखें ये एनिमेटेड फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
एनिमेशन से बच्चों का पुराना नाता है। एनिमेटेड फिल्मों में बच्चों के पास ढेरों ऑप्शन्स भी हैं। आज हनुमान जयंती के इस खास मौके पर इन एनिमेटेड फिल्मों के जरिए बच्चों को पौराणिक कथाओं की जानकारी दी जा सकता है।
हनुमान पर अब तक अनगिनत एनिमेटेड टीवी शोज और फिल्में बनी हैं। इनमें से एक फिल्म में सलमान खान ने हनुमान के किरदार को आवाज दी थी। इसके अलावा 90 के दशक के फेवरेट सुपरहीरो 'शक्तिमान' का भी हनुमान से पुराना नाता है? क्या है वो? यहां जानें...
विज्ञापन
2 of 9
हनुमान
- फोटो : X
हनुमान
साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म हनुमान पर बनी सबसे पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म थी। इसमें हनुमान के जन्म से लेकर प्रभु श्रीराम के आयेध्या वापस लौटने तक की कहानी को दर्शाया गया था। इसे बनाने में करीब दो साल का समय लगा। इसका निर्देशन वी.जी सामंत ने किया था।
भारत में एनिमेशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने में इस फिल्म का बहुत बड़ा योगदान है। मात्र 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस वक्त थिएटर में रिलीज होकर 11.68 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म की सबसे खास बात यह थी कि इसका कनेक्शन बच्चों के फेवरेट सुपरहीरो 'शक्तिमान' से भी था। वो ऐसे कि इस फिल्म में हनुमान के किरदार को 'शक्तिमान' का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने अपनी आवाज दी थी। वहीं साउथ में इसे सुपरस्टार चिरंजीवी ने डब किया था। फिल्म के गाने भी खूब हिट रहे थे।
विज्ञापन
3 of 9
हनुमान: दा दमदार
- फोटो : X
हनुमान: दा दमदार
फिल्म ‘हनुमान: दा दमदार’ हनुमान के बाल रूप से भगवान बनने तक की कहानी पेश करती है। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन रूचि नारायण ने किया था। ‘हनुमान: दा दमदार’ को कॉमेडी के साथ एनिमेटेड एडवेंचर की थीम पर बनाया गया।
फिल्म की कहानी के अनुसार छोटा मरुति अपनी शक्तियों को जानने के लिए जंगल में जाता है। जिसके बाद वो एक सुपरहीरो में बदल जाता है। फिल्म में जावेद अख्तर, रवीना टंडन और विनय पाठक समेत सलमान खान तक ने आवाज दी थी।
4 of 9
रिटर्न ऑफ हनुमान
- फोटो : X
रिटर्न ऑफ हनुमान
फिल्म ‘रिटर्न ऑफ हनुमान’ 2007 में रिलीज हुई थी। यह 2005 में रिलीज हुई 'हनुमान' की सीक्वल थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इसकी कहानी एक छोटे बच्चे मिंकू की है, जो काफी दुखी रहता है। उसकी मदद के लिए बाल हनुमान आते है। फिल्म में पर्यावरण संरक्षण, नैतिकता और बच्चों की शिक्षा पर भी बात की गई।
विज्ञापन
5 of 9
हनुमान v/s महिरावन
- फोटो : X
हनुमान v/s महिरावन
2018 में रिलीज हुई ‘हनुमान v/s महिरावन’ एक बड़े बजट की फिल्म थी। इसे ग्रीन गोल्ड एनिमेशन और यश राज फिल्म्स ने मिलकर बनाया। फिल्म में दिखाया गया कि भगवान राम और लक्ष्मण को जादूगर महिरावन से हनुमान कैसे बचाते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
बाल हनुमान
- फोटो : X
बाल हनुमान
एनिमेटेड फिल्म ‘बाल हनुमान’ बजरंगबली के बचपन की कहानी दिखाती है। इसमें उनकी शरारत और साहस दोनों को दिखाया गया है। फिल्म उनके जन्म से लेकर आगे तक के लगभग हर पहलू को पेश करती है।
विज्ञापन
7 of 9
'छोटा भीम और हनुमान'
- फोटो : X
'छोटा भीम और हनुमान'
यह फिल्म बच्चों के बीच काफी पॉपुलर है और इसकी वजह साफ है। इसमें पहली बार बच्चों के फेवरेट कार्टून छोटा भीम को हनुमान के साथ दिखाया गया था। फिल्म में दोनों मिलकर राक्षस को हराते हैं। भीम जब मुसीबत में होता है तब हनुमान ही उसके साथ मिलकर ढोलकपुर के लोगों को सुरक्षित महसूस कराते हैं।
8 of 9
हनुमान द इमॉर्टल
- फोटो : X
हनुमान- द इमॉर्टल
फिल्म ‘हनुमान द इमॉर्टल’ साल 2010 में रिलीज हुई। यह एक काल्पनिक कहानी पर बनी थी। इसमें हनुमान, वायु देव के मार्गदर्शन में विलेन रॉक शाह को हराते हैं। इसमें उनका साथ रक्षक कबीर और उनकी सहेली माया देती है। फिल्म का निर्देशन सुरेश ई.सी. ने किया था।
‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’
2021 में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ काफी लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज थी। इसमें भगवान राम की सेवा करने के हनुमान के सफर को दिखाया गया है। सीरीज की कहानी हनुमान के अपनी शक्तियों को पहचानने से लेकर एक दिव्य योद्धा बनने तक के बारे में है। इसके बेहतरीन एनिमेशन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके कई पार्ट भी आ चुके हैं।