फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halloween Horror Films: हैलोवीन पर उठाए इन हॉरर फिल्मों का लुत्फ, भूतों-चुड़ैलों का खौफ देख कांप जाएगी रूह

Tue, 29 Oct 2024 01:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Horror Films Om Halloween: इस साल हैलोवीन पर देखने के लिए दर्शकों के लिए कई बेहतरीन हॉरर फिल्में हैं। ऐसे में चलिए आपको कुछ हॉरर फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे देख आपके रूह कांप जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 6
राज-1920 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
बॉलीवुड में विभिन्न जोनर पर आधारित फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं। लव, रोमांस,सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी से भरपूर कंटेंट काफी लोगों को पसंद आते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें हॉरर मूवीज और स्टोरीज काफी दिलचस्प और मनोरंजक लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो आपके लिए हम लाए हैं अलग-अलग ओटीटी पर मौजूद ऐसी ही कुछ हॉरर फिल्मों की जानकारी, जिसका लुत्फ आप हैलोवीन पर उठा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राज - फोटो : इंस्टाग्राम: prime video
राज

ओटीटी प्लेटफॉर्म -
अमेजन प्राइम वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हॉरर फिल्मों के लिए भी काफी मशहूर हैं। अभिनेत्री अब तक बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री की ऐसी ही एक डरावनी फिल्म है साल 2002 में आई फिल्म राज। विक्रम भट्ट के निर्देशन बनी इस फिल्म में बिपाशा के साथ डीनो मोरिया नजर आए थे। डर से लोगों की रूह कंपाने वाली इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
13B: फियर हेज अ न्यू एड्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

13B: फियर हेज अ न्यू एड्रेस

ओटीटी प्लेटफॉर्म -
डिज्नी प्लस हॉटस्टार

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन और नीतू चंद्रन स्टारर यह फिल्म साल 2009 में आई थी। फिल्म में एक परिवार नए फ्लैट 13बी में शिफ्ट हो जाता है। इस घर के टीवी में चलने वाला एक शो अभिनेता के परिवार के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही बता देता है। जब तक माधवन को इस बारे में पता चलता है, तब तक उनका जीवन एक भयानक मोड़ पर आकर खड़ा हो जाता है। 

 

4 of 6
वास्तु शास्त्र - फोटो : एमएक्स प्लेयर

वास्तु शास्त्र 

ओटीटी प्लेटफॉर्म - एमएक्स प्लेयर

रामगोपाल वर्मा की फिल्म वास्तु शास्त्र भी हॉरर प्रेमियों के लिए परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। वर्मा और सौरभ नारंग के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2004 में आई थी। इस फिल्म ने दर्शकों को काफी डराया था। आलम यह था कि लोग इसे अकेले देखने से डरते थे। इस फिल्म में सुष्मिता सेन, पी राय चौधरी और जे चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

5 of 6
1920 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo

1920

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक फिल्म '1920' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों को डर का एक अलग एहसास कराया।  रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म में दिखाए गए डरावने सीन्स किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रागिनी एमएमएस 2 - फोटो : यूट्यूब

रागिनी एमएमएस 2

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5

साल 2014 में आई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' भूषण पटेल के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म है। फिल्म में सनी लियोन, साहिल प्रेम, अनीता हसनंदानी, करणवीर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कई सीन्स ऐसे भी फिल्माए गए हैं, जिसे देख अच्छे- अच्छे लोग दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें