फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding:रिहाना के बाद अंबानी की पार्टी में आएंगे पिटबुल, गुरु रंधावा के साथ देंगे परफॉर्मेंस

Wed, 29 May 2024 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरु रंधावा और पिटबुल - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हर गुजरते दिन के साथ एक और भव्य आयोजन बनती जा रही है। इस साल मार्च की शुरुआत में, दोनों परिवारों ने जामनगर में अपने पहले प्री-वेडिंग फंक्शन के तौर पर सितारों से सजी एक पार्टी का आयोजन किया था। अब, यह जोड़ा दूसरी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिहाना के गानों पर अपने मेहमानों को नचाने के बाद अब खबर आ रही है कि गुरु रंधावा और पिटबुल इस पार्टी में अपने गानों के साथ सभी का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी -राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग बैश का कार्यक्रम ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि यह एक आलीशान क्रूज पर आयोजित किया जाएगा। अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय गायक गुरु रंधावा और अमेरिकी रैपर पिटबुल के चार दिनों के प्री-वेडिंग बैश में प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
एक सूत्र ने बताया, "गुरु रंधावा अगले दिन आयोजित होने वाले समारोह में पिटबुल के साथ प्रस्तुति देंगे। यह एक मजेदार कोलाब होने वाला है, जिसमें गुरु के संगीत और पिटबुल की धुनों का मेहमान खूब आनंद उठाएंगे।"

4 of 5
पिटबुल - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु ने इससे पहले 2019 में पिटबुल के साथ 'स्लोली स्लोली' गाने पर काम किया था। सिंगर तू 'मेरी रानी', 'इशारे तेरे', 'सूट' जैसे ट्रेंडिंग ट्रैक के लिए भी लोकप्रिय हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वायरल कार्यक्रम के अनुसार अंबानी परिवार 29 मई से 1 जून तक लगभग 800 मेहमानों को इटली और फ्रांस के शानदार क्रूज पर ले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो पहले दिन, मेहमान पालेर्मो से क्रूज पर पार्टी करेंगे। स्वागत लंच का आनंद लेने के बाद, वे स्टाररी नाइट का हिस्सा बनेंगे। अगले दिन, वे 'ए रोमन हॉलिडे' के हिस्से के रूप में सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रोम शहर की सैर करेंगे और उसके बाद रात में टोगा पार्टी का आयोजन करेंगे।

Imran Khan: इमरान खान का खुलासा, ड्रग्स लेने की खबर पढ़कर तंग हो गए थे घरवाले, सफाई देने में नहीं थी दिलचस्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें