फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banned Films: खाड़ी देशों में इस वजह से बैन हुईं ये फिल्में, अब 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' पर लगा प्रतिबंध

Thu, 31 Oct 2024 03:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Banned Films: खाड़ी देशों में इस वजह से बैन हुईं ये फिल्में, अब 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
1 of 7
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie
भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जो किसी न किसी वजह से विवादों में घिरी रहीं और कई बार ऐसी नौबत आ गई कि इन फिल्मों को बैन तक करना पड़ा। ऐसी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी हैं, जिन्हें भारत में प्रतिबंध की मार झेलनी पड़ी। वहीं, कई ऐसी भी फिल्में हैं जो भारत में तो सुपरहिट थीं, लेकिन खाड़ी देशों ने उन पर प्रतिबंध लगा रखा है। दरअसल, कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर बनी फिल्मों पर खाड़ी देशों को सख्त आपत्ति रहती हैं। अगर किसी फिल्म में समलैंगिक्ता, अश्लीलता, भारत-पाकिस्तान तनाव या धार्मिक भावना से जुड़ी कोई चीज दिखाने की कोशिश की जाती है तो मुस्लिम देश उस फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगा देते हैं। इस लिस्ट में ताजा नाम 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया का है'। इस दोनों फिल्मों के अलावा आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनपर खाड़ी देशों में प्रतिबंध लग गया।
विज्ञापन

2 of 7
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सिंघम अगेन
खबर आई है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम अगेन' अब खाड़ी देश में रिलीज नहीं हो पाएगी। इस पर रिलीज से पहले बैन लगा दिया गया है। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' को कई कारणों से सऊदी अरब में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जहां एक ओर धार्मिक संघर्ष के कारण पहली फिल्म को वहां रिलीज नहीं किया जाएगा, वहीं दूसरी फिल्म को समलैंगिक संदर्भों के कारण प्रतिबंधित किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज को एक अरब देश में धार्मिक संघर्ष के चित्रण के कारण रोक दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
भूल भुलैया 3
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया' की टक्कर दिवाली पर 'सिंघम अगेन' से होने वाली है। इससे पहले इसे भी 'सिंघम अगेन' की तरह झटका लगा है। कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' को भी सऊदी अरब में बैन कर दिया गया है। कथित तौर पर 'सिंघम अगेन' पर यह प्रतिबंध फिल्म में हिंदू-मुस्लिम तनाव के चित्रण के कारण लगाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अनीस बज्मी की फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार में समलैंगिकता का संदर्भ शामिल है, जिसके कारण सऊदी सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

4 of 7
बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बीस्ट (रॉ)
इस लिस्ट में फिल्म 'बीस्ट' भी शामिल है। साउथ सुपरस्टार विजय की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही खाड़ी देशों ने इस पर रोक लगा दी थी। ट्रेलर में दिखाए गए जबरदस्त एक्श्न और डायलॉग लोगों को काफी पसंद आए थे। कहा गया था कि फिल्म में पाकिस्तान और आतंकवाद को दिखाए जाने की वजह से यह प्रतिबंध लगा था।
विज्ञापन

5 of 7
बेलबॉटम - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
बेलबॉटम
कोरोना की दूसरी लहर के बाद अक्षय कुमार की बेलबॉटम पहली हिंदी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म पर साउदी अरब, कुवैत और कतर ने बैन लगा दिया था। इन देशों के मुताबिक फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
द डर्टी पिक्चर - फोटो : इंस्टाग्राम
द डर्टी पिक्चर
यह फिल्म विद्या बालन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। सिल्क स्मिता पर आधारित यह फिल्म भारत मे तो बड़ी हिट साबित हुई। लेकिन कई देशों में इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया गया। इन देशों में कुवैत भी शामिल था। इस देश का मानना था कि फिल्म में बहुत अधिक बोल्ड सीन हैं जो उनके दर्शकों के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओएमजी - फोटो : यूट्यब
ओएमजी (ओह माय गॉड)
अक्षय कुमार की इस फिल्म को देश में खूब पसंद किया गया था। फिल्म में परेश रावल की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी, लेकिन खाड़ी देश में इसे भी प्रतिबंध की मार झेलनी पड़ी। फिल्म को कई मिडिल ईस्ट देशों में बैन कर दिया गया था। इनमें यूएई भी शामिल था। इन देशों के मुताबिक इस फिल्म की वजह से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें