फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soumik Sen Mother Passed Away: निर्देशक सौमिक सेन की मां का निधन, भुवनेश्वर के करीब ट्रेन में पड़ा दिल का दौरा

Wed, 03 Jul 2024 01:55 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मां के निधन की सूचना मिलते ही निर्देशक सौमिक सेन मुंबई से भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। अभी हाल ही में सौमिक ने 12 मई को अपने मां के जन्मदिन पर उनकी तमाम मुस्कुराती तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर साझी की थीं।
विज्ञापन
सौमिक सेन और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरहिट वेब सीरीज ‘जुबली’ के रचयिताओं में से एक सौमिक सेन की मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह अपने परिवार के साथ कोलकाता से भुवनेश्वर छुट्टियां मनाने निकली थीं। सुबह पांच बजे के करीब रेलगाड़ी में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। मां के निधन की सूचना मिलते ही निर्देशक सौमिक सेन मुंबई से भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। अभी हाल ही में सौमिक ने 12 मई को अपने मां के जन्मदिन पर उनकी तमाम मुस्कुराती तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर साझी की थीं। सौमिक सेन ने माधुरी दीक्षित और जूही चावला अभिनीत चर्चित फिल्म ‘गुलाब गैंग’ का भी निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें