फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: गोविंदा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ये मेरा सौभाग्य है

Thu, 23 May 2024 07:21 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय बाद एक बार फिर से अभिनेता सक्रिय राजनीति में उतरे हैं। वहीं आज  मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान गोविंदा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। खुद गोविंदा ने तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकरी अपने फैंस के संग साझा किया है। आइए आपको बताते है गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो को साझा करते हुए क्या लिखा है ---

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर गोविंदा ने हाल ही में राजनीति में वापसी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले थे। एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद वे शिवसेना में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं आज 'हीरो नंबर वन' स्टार गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं देश के प्रधनमंत्री से मिल पा रहा हूं'। सोशल मीडिया पर गोविंदा की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 

4 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा पिछले कई साल से फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं। आखिरी बार वे साल 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आए थे। उसके बाद वे किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनें। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

सूत्रों की मानें तो गोविंदा पूरी तैयारी के साथ इस बार राजनीति में उतरे हैं। वे अपने इस राजनितिक सफर को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। गोविंदा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से देश के दिग्गज नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें