Govind Namdev Birthday: गोविंद नामदेव उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। आज बुधवार को अभिनेता के जन्मदिन पर जानिए उनके फेमस किरदारों को।
सिनेमाई दुनिया में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्हें लोग नाम से कम लेकिन फिल्मों में उनके किरदारों की वजह से ज्यादा जानते हैं। उन्हीं में से एक नाम हैं गोविंद नामदेव, जिन्होंने अपने अभिनय से किरदारों को जीने का काम किया है। अभिनेता ने आमिर खान की 'सरफरोश' से लेकर अक्षय कुमार की 'ओह मॉय गॉड' तक में शानदार एक्टिंग की है। उन्होंने विलेन से लेकर संवेदनशील किरदारों तक हर भूमिका को गहराई से जीने का काम किया है। आज 3 सितंबर को गोविंद नामदेव अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उनके यादगार किरदारों के बारे में, तो चलिए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
गोविंद नामदेव
- फोटो : एक्स
थिएटर से शुरू किया करियर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंद नामदेव का जन्म 3 सितंबर 1954 को मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का खुमार था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय के गुर सीखे, जिसने उन्हें मंच से लेकर फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर दिया।
विज्ञापन
3 of 11
गोविंद नामदेव
- फोटो : एक्स
फिल्मी सफर की शुरुआत
गोविंद नामदेव ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत साल 1992 की फिल्म शोला शबनम से की थी। इसमें उन्होंने भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा की थी। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेता को ज्यादातर विलेन के किरदारों के लिए ही जाना जाता है। जानिए उनके अहम किरदारों को।
4 of 11
ओह मॉय गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
ओह मॉय गॉड
उमेश शुक्ला के निर्देशन में साल 2012 में 'ओह मॉय गॉड' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने सिद्धेश्वर महाराज का किरदार निभाया था, जो एक ढोंगी बाबा के रूप में दिखे थे। फिल्म में उनका किरदार हर बात पर क्रोधित हो जाता है। उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।
विज्ञापन
5 of 11
सिंघम रिटर्न्स
- फोटो : एक्स
सिंघम रिटर्न्स
अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) के पिता की भूमिका निभाई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में नामदेव के किरदार ने फिल्म में जान डालने का काम किया था।
विज्ञापन
6 of 11
जॉनी गद्दार
- फोटो : यूट्यूब
जॉनी गद्दार
श्रीराम राघवन के निर्देशन में साल 2007 में एक थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म आई 'जॉनी गद्दार'। इसमें नील नितिन मुकेश और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में गोविंद नामदेव इंस्पेक्टर कल्याण के रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन
7 of 11
सत्या
- फोटो : एक्स
सत्या
मनोज बाजपेयी, उर्मिला मातोंडकर और परेश रावल जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'सत्या' 1998 में रिलीज हुई थी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गोविंद नामदेव भाऊ ठाकुरदास के रूप में निगेटिव किरदार में नजर आए थे। उनकी दमदार आवाज और गंभीर अंदाज ने इस भूमिका को जीवंत कर दिया था।
8 of 11
सरफरोश
- फोटो : सोशल मीडिया
सरफरोश
आमिर खान अभिनीत 'सरफरोश' में कई दिग्गज कलाकार मौजूद थे, यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने वीरन का किरदार निभाया था, उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में सोनाली बेंद्रे, नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार नजर आए थे।
9 of 11
बैंडिट क्वीन
- फोटो : एक्स
बैंडिट क्वीन
शेखर कपूर के निर्देशन में साल 1994 में 'बैंडिट क्वीन' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने श्रीराम नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।
10 of 11
गोविंद नामदेव
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev
इन फिल्मों में भी बिखेरा जादू
गोविंद नामदेव ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अभिनेता इन फिल्मों के अलावा 'विरासत', 'कच्चे धागे', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'कयामत', 'आंखें', 'अंदाज', 'वांटेड' जैसी आदि फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
गोविंद नामदेव और शिवांगी वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev
31 साल की एक्ट्रेस के साथ अफेयर्स की उड़ी थी अफवाह
गोविंद नामदेव बीते कुछ महीने पहले सुर्खियों में आ गए थे। वो भी तब, जब शिवांगी वर्मा नाम की एक्ट्रेस ने उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 70 साल के अभिनेता के साथ 31 साल की एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था 'प्यार उम्र और दायरे को नहीं जानता है।' इस फोटो को लेकर अभिनेता को ट्रोल किया गया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेता ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि यह सब झूठ है। ये उनकी फिल्म की शूटिंग और आगामी फिल्म की कहानी का प्लॉट है। इसके अलावा उन्होंने शिवांगी वर्मा को भी माफी मांगने के लिए कहा था।