फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: 'गजनी' से लेकर 'सिकंदर' तक, इन फिल्मों में मरने के बाद हीरो की प्रेरणा बनीं उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी

Thu, 10 Apr 2025 05:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनका नैरेटिव फीमेल लीड की मौत पर ही सेट होता है। गर्लफ्रेंड या पत्नी की मौत के बाद ही हीरो को उससे प्रेरणा मिलती है। जानते हैं इस लिस्ट में सिकंदर के अलावा और कौन-कौनसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
गजनी और सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। दर्शकों को सलमान की इस फिल्म की कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई। फिल्म में रश्मिका मंदाना द्वारा निभाया गया सलमान खान की पत्नी के किरदार की मौत हो जाती है। इसके बाद कैसे सलमान खान का किरदार अपनी पत्नी के सपनों को पूरा करता है, ये सब फिल्म में दिखाया गया। कुल मिलाकर पूरी फिल्म की कहानी रश्मिका के किरदार की मौत पर ही सेट है। वैसे सिकंदर के अलावा भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनका नैरेटिव सिर्फ हीरो की पत्नी या गर्लफ्रेंड के मरने पर ही सेट था। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें हिरोइन की भूमिका ही सिर्फ उसकी मौत तक सीमित होती है। इन फिल्मों में हीरो हिरोइन के मरने के बाद या तो उसके सपने पूरे करता है या फिर उसकी मौत का बदला लेता है। जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 7
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया

गजनी
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ तमिल की इसी भाषा की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म की पूरी कहानी भी फिल्म में आमिर खान के किरदार संजय सिंघानिया की गर्लफ्रेंड कल्पना की मौत होने जाने के बाद के बदले पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

3 of 7
बदलापुर में वरुण धवन - फोटो : एक्स

बदलापुर
वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ बदले की कहानी पर आधारित है। फिल्म में वरुण धवन की पत्नी का किरदार यामी गौतम ने निभाया है। जिसकी मौत हो जाती है, फिर वरुण धवन का किरदार अपनी पत्नी की मौत का बदला लेता है। पूरी कहानी इसी पर आधारित है।

4 of 7
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया

मोहब्बतें
साल 2000 में आई शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘मोहब्बतें’ की गिनती बॉलीवुड की चुनिंदा रोमांटिक फिल्मों में होती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है, जिसकी मौत हो जाती है। बाद में वो शाहरुख के जीवन की प्रेरणा बन जाती है और वो बाकी लोगों की मोहब्बत को अंजाम तक पहुंचाने का काम करता है।

विज्ञापन

5 of 7
ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म काबिल 2017 में रिलीज हुई थी - फोटो : ट्विटर @taran_adarsh

काबिल
ऋतिक रोशन-यामी गौतम की फिल्म ‘काबिल’ में ऋतिक और यामी दोनों को दिखाई नहीं देता है और दोनों पति-पत्नी होते हैं। यामी गौतम के किरदार का रेप किया जाता है, जिसके बाद कई दिनों तक अंधे दंपत्ति इंसाफ के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जाती। बाद में यामी गौतम का किरदार आत्महत्या कर लेता है। इसके बाद पूरी कहानी यामी के किरदार की मौत का बदला लेने पर आधारित है।

विज्ञापन

6 of 7
एक विलेन - फोटो : इंस्टाग्राम

एक विलेन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘एक विलेन’ की कहानी भी इसी पर है कि कैसे श्रद्धा कपूर के किरदार की मौत के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार उससे प्रेरणा लेता है। कैसे श्रद्धा के किरदार आयशा का बॉयफ्रेंड गुरु, जिसे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है वो आयशा की मौत के बाद उसके सपने पूरे करता है और उसकी मौत का उसके हत्यारे से बदला लेता है। फिल्म की कहानी का केंद्र श्रद्धा कपूर के किरदार की मौत ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेबी जॉन पब्लिक रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन
पिछले साल के अंत में रिलीज हुई वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ की कहानी भी काफी हद तक इसी नैरेटिव पर सेट थी। जिसमें वरुण धवन के किरदार सत्या वर्मा की पत्नी की हत्या कर दी जाती है। इसके बाद वो अपनी पत्नी की मौत का बदला लेता है और उससे किया वादा भी निभाता है। फिल्म की कहानी सिर्फ इसी पर आधारित है। यही वजह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें