Celebs On Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड के तमाम सितारे हर साल अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। जानिए उन सेलेब्स की लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 7
सारा अली खान, सोनाली बेंद्रे और माधुरी दीक्षित
- फोटो : एक्स
आज बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को कई सितारे बहुत ही हर्ष के साथ हर वर्ष मनाते हैं। साथ ही वे गणपति बप्पा की मूर्ति भी अपने घर पर स्थापित करते हैं। इस कड़ी में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी से लेकर माधुरी दीक्षित तक का नाम शामिल है।
विज्ञापन
2 of 7
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : एक्स
सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हर वर्ष गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं और अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस इस त्योहार की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान
- फोटो : यूट्यूब
सलमान खान
दिग्गज अभिनेता सलमान खान के परिवार में भी गणेश चतुर्थी बहुत ही भव्य तरीके से मनाई जाती है। इस त्योहार को मनाने की एक्टर के घर पर एक परंपरा हो गई, जहां उनकी बहन अर्पिता शर्मा हर साल बप्पा को घर ले आती हैं। साथ ही इस पर्व पर पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है और भक्ति भाव से सभी के मंगलकामनाओं की प्रार्थना करता है।
अनन्या पांडे
सिनेमाई दुनिया की युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे भी भगवान श्री गणेश की परम भक्त हैं। एक्ट्रेस भी अपने घर पर बप्पा को स्थापित करती हैं और उनकी सेवा करती हैं। इस त्योहार को लेकर अभिनेत्री भक्तिभाव से सराबोर रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : एक्स
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी पिछले कई वर्षों से अपने घर पर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। इस त्योहार में उनका पूरा परिवार शामिल होता है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बार सोशल मीडिया पर बताया कि वो परिवार में किसी के निधन के कारण यह पर्व नहीं मना पाएंगी।
विज्ञापन
6 of 7
सारा अली खान
- फोटो : एक्स
सारा अली खान
सारा अली खान को उनके धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी के अवसर पर परिवार संग इसे मनाती हैं और गणपति बप्पा पर भक्तिभाव प्रदर्शित करती हैं।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी परंपराओं की वजह से पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस भी अपने घर पर हर साल भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करती हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।