Anupama Fire Incident: टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन अनुपमा से पहले भी कई फिल्मों और टीवी शो के सेट पर कई भयावह हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 11
रूपाली गांगुली, अक्षय कुमार और कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
आज सुबह एंटरटेनमेंट जगत से उस समय बड़ी खबर सामने आई जब लोकप्रिय टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लग गई। हालांकि, खुशकिस्मती रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी टीवी सीरियल या फिल्म के सेट पर कोई बड़ा हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार टीवी सीरियल और फिल्मों के सेट पर हादसे हुए हैं, इनमें कई बार लोगों की जान भी चली गई है। जानते हैं ऐसी कुछ एक घटनाओं के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
‘इंडियन 2’ के सेट पर हादसे में गई कई लोगों की जान
कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ की शूटिंग के दौरान भी सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया था। चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो में क्रेन के क्रैश हो जाने से इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बाल-बाल बच गई थीं।
विज्ञापन
3 of 11
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर आई बाढ़
हाल ही में साउथ स्टार राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर एक हादसा हो गया था, जिसमें क्रू के कुछ लोग घायल हो गए थे। हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में शूटिंग के दौरान एक पानी की टंकी फटने के कारण सेट पर भारी बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, जिससे सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स और सहायक कैमरामैन घायल हो गए थे।
‘केसरी’ के सेट पर घायल हो गए थे अक्षय
2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन फिल्माते वक्त हादसा हो गया था, जिसमें अक्षय चोटिल हो गए थे। उन्हें आराम की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने काम जारी रखा था।
विज्ञापन
5 of 11
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का की फिल्म के सेट पर हो गई थी मौत
अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म ‘परी’ के सेट पर एक लाइटमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आउटडोर शूटिंग के दौरान यह हादसा हो गया था।
विज्ञापन
6 of 11
फिल्म पद्मावत का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘पद्मावत’ के सेट पर हुआ था हादसा
संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' के सेट पर एक हादसे में एक वर्कर की मौत हो गई थी। हालांकि, इसके बाद निर्देशक वर्कर के परिवार की मदद के लिए भी आगे आए थे।
विज्ञापन
7 of 11
अदिति राव हैदरी और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
‘भूमि’ के सेट पर हादसे में बाल-बाल बची थीं अदिति
संजय दत्त और अदिति राव हैदरी की फिल्म ‘भूमि’ के सेट पर शूटिंग के दौरान आग लग गई थी। इस हादसे में अदिति राव हैदरी बाल-बाल बच गई थीं। आग लगने की जब घटना हुई, उस समय अदिति शादी के एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। घटना मुंबई के आरके स्टूडियो में हुई।
8 of 11
टीवी शो इमली
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल ‘इमली’ के सेट पर चली गई थी जान
साल 2023 में टीवी शो 'इमली' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया था, जिसमें करेंट लगने से एक वर्कर की मौत हो गई थी।हादसा गोरेगांव फिल्मसिटी शूटिंग के वक्त हुआ था।
9 of 11
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर लगी थी आग
टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर साल 2023 में आग लगने की घटना सामने आई थी। हालांकि, इस हादसे में किसी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। लेकिन इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।
10 of 11
अनुपमा धारावाहिक
- फोटो : यूट्यूब
‘अनुपमा’ के सेट पर करेंट लगने से हो गई थी मौत
‘अनुपमा’ के सेट पर इससे पहले भी एक हादसा हुआ था। साल 2024 में टीवी शो के सेट पर करेंट लगने से कैमरा अटेंडेंट की मौत हो गई थी।
‘तेनाली राम’ के सेट पर लगी थी आग
टीवी शो ‘तेनाली राम’ के सेट पर इसी साल मार्च के महीने में आग लग गई थी। इस वजह से लगभग 2 घंटे तक शूटिंग को रोकना पड़ा था। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं थीं।