फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Couples: 2024 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं ये नई जोड़ियां, लिस्ट में सारा और आदित्य भी शामिल

Mon, 29 Jul 2024 09:47 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
2024 में बॉलीवुड फिल्मों में कई नए प्रयोग कर रहा है। कई नई और अनूठी जोड़ियों के साथ फिल्में बन रही हैं। दर्शकों में अभी से ही इन नई जोड़ियों को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। आइए आज आपको उन्हीं में से कुछ शानदार जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनको एक साथ पहली बार देखने के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं--
विज्ञापन

2 of 6
सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में पहली जोड़ी सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी की है। दोनों एक साथ पहली बार फिल्म 'औरों में कहां दम था' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अभी से ही दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 'औरों में कहाँ दम था' 2 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान और आदित्य रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की टैलेंटेड अदाकारा सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। 'मेट्रो इन दिनों' 13 सितंबर 2024 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। 

4 of 6
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी पहली बार एक साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताबी नजर आ रही है। दोनों ही स्टार्स दर्शकों के क्रश बने हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड बना पाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 की बहुचर्चित फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म 'छावा' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा 'एनिमल' अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 'छावा' 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिद्धांत  चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम

'धड़क 2' में पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर करने जा रहे हैं। 'धड़क 1' में जान्हवी कपूर अहम भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म के घोषणा के बाद से ही दर्शक 'भाभी नंबर 2' को 'गहराइयां' स्टार के साथ देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें