फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इमरजेंसी’ से लेकर ‘बेल बॉटम’ तक, इन फिल्मों में दिखाई गई इंदिरा गांधी के जीवन की कहानी

Fri, 31 Oct 2025 01:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indira Gandhi Death Anniversary: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की आज 31 अक्तूबर को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर जानेंगे हम बॉलीवुड की वो फिल्में, जिनमें उनके जीवन की झलक दिखाई गई है।
विज्ञापन
1 of 6
इंदिरा गांधी पर बनी फिल्में - फोटो : एक्स

भारत के इतिहास की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी का निधन 31 अक्तूबर 1984 को हुआ था। इस दिन को प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम उनके जीवन और राजनीतिक करियर पर बनी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानेंगे। चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
इमरजेंसी
कंगना रनौत द्वारा निर्मित, निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'इमरजेंसी' साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म इंदिरा गांधी के 1975 में लिए गए आपातकाल के फैसले पर आधारित थी। फिल्म में इंदिरा गांधी के निर्णयों, विपक्ष से टकराव, मीडिया पर नियंत्रण, और सत्ता बनाए रखने के संघर्ष को भावनात्मक व राजनीतिक दोनों स्तरों पर पर्दे पर बखूबी दिखाया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
सुप्रिया विनोद - फिल्म इंदु सरकार - फोटो : सोशल मीडिया

इंदु सरकार
मधुर भंडारकर के निर्देशन में साल 2017 में फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी 1975 में लगे आपातकाल पर आधारित थी। फिल्म में सुप्रिया विनोद ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। आपको बताते चलें कि इस फिल्म का काफी विरोध हुआ था। फिल्म में अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हाणी जैसे कलाकार नजर आए थे।

4 of 6
आंधी - फोटो : एक्स

आंधी
गुलजार के निर्देशन में साल 1975 में आई फिल्म ‘आंधी’ हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में से है, जो सीधे तौर पर राजनीतिक प्रतीक बन गई। उस समय इस फिल्म पर काफी बवाल मचा था। आलम यह रहा कि फिल्म को रिलीज के कुछ महीने बाद ही बैन कर दिया गया। इंदिरा सरकार की तरफ से आपातकाल के दौरान इस फिल्म पर पाबंदी लगा दी गई। फिर बाद में बीजेपी सरकार ने सत्ता में आकर फिल्म से बैन हटा दिया था। फिल्म में संजीव कुमार और सुचित्रा सेन प्रमुख भूमिका में थे।

विज्ञापन

5 of 6
31 अक्तूबर - फोटो : एक्स

31 अक्तूबर
इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित फिल्म '31 अक्तूबर' साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सोहा अली खान और वीर दास अहम भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, आपको बताते चलें कि यह फिल्म सीधे इंदिरा गांधी की जीवन से नहीं जुड़ी थी, लेकिन उनके दौर के अंत और उसके भयानक परिणामों को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लारा दत्ता - फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

बेल बॉटम
रंजीत तिवारी के निर्देशन में साल 2021 में फिल्म ‘बेल बॉटम’ रिलीज हुई थी। इसमें लारा दत्ता इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म 1984 की इंडियन एयरलाइंस आईसी 421 हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित थी। फिल्म को लेकर विरोध भी हुआ था और कहा गया था इसमें इंदिरा गांधी की छवि को खराब किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें