23 मई 2025 को राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज हुई। इस फिल्म में सरकारी नौकरी को लेकर संघर्ष दिखाया गया है। राजकुमार राव पैसे देकर सिंचाई विभाग में नौकरी प्राप्त करते हैं लेकिन उनके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिसकी वजह से उन्हें वह नौकरी उस व्यक्ति को देनी पड़ती है, जो असल हकदार होता है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें नौकरी और पढ़ाई को लेकर संघर्ष दिखाया गया है।