फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: 'योद्धा' से पहले इन फिल्मों में दिखी प्लेन हाईजैक की कहानी, आतंकवादियों को धूल चटाते नजर आए देश के जवान

Sat, 16 Mar 2024 03:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में कई मुद्दों पर आधारित फिल्में बनती हैं, जिनमें से एक है आतंकवाद का मुद्दा। इस साल कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें से एक है योद्धा। एक्शन थ्रिलर योद्धा इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक है। फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। योद्धा से पहले भी कई फिल्मों में प्लेन हाईजैक की कहानी दिखाई गई है, चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 8
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
योद्धा
सबसे पहले बात करते हैं योद्धा के बारे में। योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी नजर आए। यह फिल्म आतंकवादियों द्वारा विमान के यात्रियों का अपहरण करने की कहानी दिखाती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आर्मी जवान की भूमिका निभाई है, जो हाईजैक विमान को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाते नजर आए। फिल्म 15 मार्च, 2024 को रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 8
बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
बेल बॉटम
बेल बॉटम एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, लारा दत्ता, हुमा कुरेशी मुख्य भूमिका में हैं। यह 1984 के हाईजैक पर आधारित है। यह एक रॉ एजेंट की कहानी है। उसका कोड नाम बेल बॉटम है। फिल्म में लारा दत्ता को इंदिरा गांधी के रूप में और भारतीयों को आतंकवादियों से बचाने के लिए रॉ द्वारा किए गए गुप्त ऑपरेशन को दिखाया गया है।

4 of 8
कंधार - फोटो : सोशल मीडिया
कंधार
कंधार एक मलयालम फिल्म है। फिल्म मनोज रवि द्वारा निर्देशित है, जिसमें मोहनलाल, अमिताभ बच्चन और गणेश वेंटक्रमण ने अभिनय किया है। यह फिल्म हिंदी में डब वर्जन में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के अपहरण की घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी दो समानांतर ट्रैक दिखाती है, एक में एक आदर्शवादी शिक्षक अपने बेटे को एक बहादुर और साहसी सेना कमांडो बनने के लिए समर्थन दे रहा है और दूसरे में एक मुस्लिम महिला को पता चलता है कि उसका इकलौता बेटा जिहादी बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
जमीन - फोटो : सोशल मीडिया
जमीन
जमीन एक बॉलीवुड एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन नवोदित रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु शामिल हैं। फिल्म की कहानी आतंकवादियों द्वारा विमान का अपहरण करने पर आधारित हैं , जो भारतीय संसद भवन पर हमला करने और सभी यात्रियों की जान के बदले अपने नेता को रिहा करने के लिए भारत सरकार के साथ सौदा करना चाहते हैं और इसके लिए वह विमान का अपहरण करते हैं। यह फिल्म मूल रूप से दिसंबर 1999 में इंडियन एयरलाइंस एयरबस के कंधार अपहरण और यात्रियों के बदले तीन आतंकवादियों की रिहाई पर आधारित है।
विज्ञापन

6 of 8
हाईजैक - फोटो : सोशल मीडिया
हाईजैक
हाईजैक आतंकवाद पर आधारित एक बॉलीवुड एक्शन फिल्म है। यह फिल्म नवोदित कुणाल शिवदासानी द्वारा निर्देशित है, जिसमें शाइनी आहूजा और ईशा देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी में दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान दिखाया गया है, जिसका छह आतंकवादी अपहरण कर लेते हैं। आतंकियों ने अपने साथियों को छोड़ने के लिए उन यात्रियों को बंधक बनाया है। यह फिल्म आईसी 814 के वास्तविक अपहरण पर आधारित है।
 
विज्ञापन

7 of 8
जिम सरभ-नीरजा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरजा
प्लेन हाईजैकिंग पर फिल्मों की लिस्ट में 'नीरजा' का नाम भी है। नीरजा एक बायोपिक फिल्म है, जो नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। वह 1986 में हाईजैक विमान की फ्लाइट अटेंडेंट थीं। उन्होंने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी वीरता पुरस्कार जीता। उन्होंने यात्रियों को बचाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और उन्होंने आतंकवादियों की जरूरतों को पूरा करने की प्रक्रिया में देरी की, इसलिए सरकार द्वारा उचित कार्रवाई की जा सकी थी।
विज्ञापन

8 of 8
ये दिल आशिकाना - फोटो : सोशल मीडिया
ये दिल आशिकाना
ये दिल आशिकाना एक बॉलीवुड रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन कुकू कोहली ने किया है। फिल्म के कलाकारों में करण नाथ और जिविधा शर्मा शामिल हैं। फिल्म की कहानी दो ट्रैक पर चलती है, एक कॉलेज में रोमांस ट्रैक और दूसरा आतंकवाद ट्रैक। कॉलेज में पढ़ रहे करण को पूजा से प्यार हो जाता है। एक दिन पूजा जिस विमान से यात्रा कर रही होती है, उसे आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया जाता है, जो अपने कमांडर को वापस चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें