फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmfare OTT Awards 2024: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में सितारों का लगा जमावड़ा, ग्लैमर से पट गया रेड कार्पेट

Sun, 01 Dec 2024 08:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmfare OTT Awards 2024: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में ओटीटी जगत के सितारों ने अपना जलवा बिखेर दिया है। आइए देखते हैं किन सितारों ने अपने फैशन और आउटफिट से रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
1 of 15
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
बहुप्रतीक्षित फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के पांचवे संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को रेड कार्पेट पर सितारों ने अपना जलवा बिखेरना शुरु कर दिया है। यह समारोह ओटीटी की दुनिया में किए गए बेहतर कार्यों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसका हिस्सा अभिनेता, फिल्म निर्माता, लेखक, संगीतकार और फिल्म जगत से जुड़े अन्य लोग बनते हैं। अब रेड कार्पेट पर सितारों ने अपनी चमक बिखेर दी है। आइए जानते हैं किन-किन कलाकारों ने अपने लुक और फैशन से इसकी शोभा बढाई।
 
विज्ञापन

2 of 15
लक्ष्य और स्पर्श श्रीवास्तव - फोटो : इंस्टाग्राम
लक्ष्य और स्पर्श श्रीवास्तव
रेड कार्पेट पर ओटीटी के सितारे दिखाई दिए। उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से सभी का दिल जीत लिया। अभिनेता लक्ष्य क्लासिक ब्लैक सूट में नजर आएं। स्पर्श श्रीवास्तव अपने बोल्ड लेदर लेटेक्स आउटफिट और ट्रेंडी चश्मे के साथ अलग ही लुक में नजर आएं।  
Filmfare OTT Awards: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2024 में अमर सिंह चमकीला का जलवा, हीरामंडी-द रेलवे मेन भी चमकीं

 
विज्ञापन

3 of 15
प्रियंका चहर चौधरी और श्रिया पिलगांवकर - फोटो : एक्स
प्रियंका चहर चौधरी और श्रिया पिलगांवकर
रेड कार्पेट पर ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर और प्रियंका चहर चौधरी ने खूबसूरती के जलवे बिखेर दिए। इस दौरान श्रिया को पिंक कलर के गाउन में स्पॉट किया गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वही, प्रियंका ने खुद को शोल्डरलेस ब्लैक आउफिट में स्टाइल किया था। 
 
 

4 of 15
निधि बिष्ट और बरखा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
निधि बिष्ट और बरखा सिंह
रेड कार्पेट पर ओटीटी अभिनेत्री निधि बिष्ट ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान अभिनेत्री ने फ्लोरल पैंट-सूट पहन रखा था। उन्होंने ओटीटी अवॉर्ड्स को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। इस दौरान बरखा सिंह को भी देखा गया। वह काफी स्टाइलिश लुक और अंदाज में नजर आईं। 

 
विज्ञापन

5 of 15
श्वेता बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता बसु
अभिनेत्री श्वेता बसु रेड कार्पेट पर डीप नेक ब्लैक आउफिट में नजर आईं। उनकी खूबसूरती देख लोगों की आंखें टिकी रह गईं। वह इस समारोह का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित महसूस कर रही थीं। 
Movies On Players: संघर्ष से सफलता तक के सफर को दिखाती हैं ये फिल्में, भारतीय क्रिकेटर्स के जीवन पर हैं आधारित
विज्ञापन

6 of 15
वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
वेदांग रैना
‘जिगरा’ स्टार अभिनेता वेदांग रैना ने भी फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में शिरकत की। इस दौरान अभिनेता ने खुद को ब्लैक पैंट-सूट में स्टाइल किया था।

 
विज्ञापन

7 of 15
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम
आर माधवन
अभिनेता आर माधवन ने फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई।


 

8 of 15
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीषा कोइराला
दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपनी चमक रेड कार्पेट पर बिखेरी

 

9 of 15
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। वह फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स का हिस्सा बनने पहुंचीं।

 

10 of 15
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रवि किशन ने फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स की शोभा बढ़ाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेड कार्पेट पर नामांकित होने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है?

11 of 15
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान 
करीना कपूर खान ने फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस दौरान करीना ने एक चमकदार सिल्वर साड़ी पहनी और अपने लुक को एक आकर्षक बिंदी के साथ पूरा किया। 

 

12 of 15
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा ने रेड कार्पेट पर काले रंग के सूट में सबको प्रभावित किया।

 

13 of 15
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा तन्ना
रेड कार्पेट पर करिश्मा तन्ना ने अपनी बोल्ड अदाओं से पारा बढ़ा दिया। इस दौरान करिश्मा तन्ना ने काले रंग की कॉर्सेट ऑफ-शोल्डर ड्रेस में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
 

14 of 15
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम
हुमा कुरैशी
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा


 
विज्ञापन

15 of 15
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम
नितांशी गोयल
‘लापता लेडीज’ अभिनेत्री नितांशी गोयल फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंचीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें