किरण राव आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @roadyness
आमिर खान-किरण राव
बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव की शादी साल 2005 में हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी, जहां किरण असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। करीब छह साल बाद, 2011 में, दोनों सरोगेसी के जरिए एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम आजाद राव खान है।
हालांकि, साल 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बावजूद आमिर और किरण के बीच गहरी दोस्ती बनी हुई है और वो एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग बनाए रखते हैं। वो आज भी अपने बेटे की परवरिश में मिलकर हिस्सा लेते हैं और कई बार एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: नकली AI वीडियो पर पंकज त्रिपाठी ने रखी राय, बोले- इंसानी भावनाओं की सबसे ज्यादा अहमियत