फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nishikant Kamat: ‘मदारी’ से लेकर ‘दृश्यम’ तक, इन फिल्मों की वजह से दिलों में छा गए निर्देशक निशिकांत कामत

Tue, 17 Jun 2025 02:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nishikant Kamat Birth Anniversary: निशिकांत कामत का नाम दिग्गज फिल्म निर्देशकों में शुमार था। आज उनके जन्मतिथि के अवसर पर जानेंगे उनकी शानदार फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 6
निशिकांत कामत और दृश्यम - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशन की दुनिया में कमाल करने वाले डायरेक्टर निशिकांत कामत ने अपने करियर के दौरान कई शानदार फिल्में बनाई, जिसमें 'दृश्यम' जैसे नाम शामिल हैं। आज 17 जून के दिन ही निर्देशक का जन्म हुआ था और साल 2020 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके जन्मतिथि के अवसर पर जानेंगे उनकी फिल्मों के बारे में, जिसे दर्शकों ने अपना खूब प्यार दिया था। आइए जानते हैं..

विज्ञापन

2 of 6
मुंबई मेरी जान - फोटो : IMDB

मुंबई मेरी जान
निशिकांत कामत ने साल 2008 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके निर्देशन में पहली हिंदी फिल्म थी मुंबई मेरी जान'। यह फिल्म साल 2006 में हुए मंबई ट्रेन हादसे पर आधारित थी, जिसमें घटना से प्रभावित लोगों की कहानी दिखाई जाती है कि वो किस तरह इस सदमे से उबरते हैं। इस फिल्म में इरफान खान, केके मेनन, आर माधवन, परेश रावल जैसे कलाकार मौजूद थे।

विज्ञापन

3 of 6
फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्स
विद्युत जामवाल और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म फोर्स साल 2011 में रिलीज हुई, जो एक थ्रिलर-एक्शन फिल्म थी। इसी फिल्म के जरिए विद्युत जामवाल ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसकी कहानी ड्रग व्यापारियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें उनका सामना एक पुलिस अधिकारी से होता है।

4 of 6
दृश्यम - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar

दृश्यम
अजय देवगन अभिनीत क्राइम-थ्रिलर फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को खूब सरहाना मिली थी और दर्शकों ने इसे ढेर सारा प्यार दिया था। इस फिल्म ने निर्देशख निशिकांत कामत के करियर को नई ऊंचाई प्रदान की थी। यह फिल्म मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी।

विज्ञापन

5 of 6
रॉकी हैंडसम - फोटो : IMDB

रॉकी हैंडसम
साल 2016 में निशिकांत कामत के निर्देशन में एक फिल्म आई 'रॉकी हैंडसम'। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही आपको बताते चलें कि यह कोरियन फिल्म द मैन फ्रॉम नोव्हेयर की रीमेक थी, जिसमें निर्देशक ने खुद विलेन का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदारी - फोटो : इंस्टाग्राम

मदारी
निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म थी 'मदारी', जिसमें इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में भ्रष्ट सिस्टम की कहानी दिखाई जाती है, जिस कारण एक आम आदमी अपना बेटा खो देता है। इसके बाद वह गृहमंत्री के दस वर्षीय बेटे का अपहरण करता है और प्रशासन को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर करता है। यह एक शानदार फिल्म है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें