फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 Bahadur BO Collection: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का नहीं दिखा दम, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Fri, 21 Nov 2025 09:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

120 Bahadur Day 1 Box Office Collection: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120’ बहादुर आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। जानिए पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
1 of 4
120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' आखिरकार आज 21 नवंंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों द्वारा धीमा रिस्पांस मिलता दिख रहा है। चलिए जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

विज्ञापन

2 of 4
120 बहादुर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन
फिल्म '120 बहादुर' ने रिलीज के पहले दिन अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 1.46 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि अभी देर रात तक फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है। ये कलेक्शन धीमी शुरुआत का संकेत दे रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस वीकएंड कैसी कमाई करती है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 4
120 बहादुर ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था। अंतिम सांस तक उन्होंने अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur Review: फरहान अख्तर की औसत वापसी, 120 सैनिकों की कहानी असली पर असर कम
विज्ञापन

4 of 4
120 बहादुर ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म के बारे में 
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें फरहान अख्तर, राशि खन्ना, विवान भतेना, एजाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रजनीश घई ने संभाली है। वहीं इसे सुमित अरोड़ा और राजीव जी. मेनन ने मिलकर लिखा है। इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट, ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज द्वारा किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें