इन दिनों हर तरफ शादियों की धूम मची हुई है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं दुल्हन बन रही हैं। पिछले दिनों टीवी की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह शादी के बंधन में बंधीं। वहीं अब फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि उनके फेवरेट टीवी एक्ट्रेस कब दुल्हन बनेंगी। आइए आपको बताते हैं कि फैंस किन अभिनेत्रियों को दुल्हन बनते देखना चाहते हैं ---
विज्ञापन
2 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में हिना खान का नाम सबसे पहले आता है। हिना खान पिछले कई वर्षों से रॉकी को डेट कर रही हैं। दोनों को टीवी इंडस्ट्री में हॉट कपल के रूप में सब जानते हैं। वहीं अब फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर उनकी फेवरेट 'अक्षरा' कब दुल्हन के लिबास में नजर आएंगी। कई मौकों पर हिना खान से उनके फैंस ने यह सवाल भी पूछा है कि आखिर वे शादी क्यों नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जैस्मिन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी और पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन भी अली गोनी को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत में जैस्मिन अली गोनी को दुल्हन बन जाएंगी।
4 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
'नागिन' फेम तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है।
हाल ही में 'ससुराल गेंदा फूल' की अभिनेत्री रागिनी खन्ना की बहन आरती सिंह दुल्हन बनी हैं। अब रागिनी खन्ना के फैंस उन्हें दुल्हन बनते देखना चाहते हैं। इंटरेनट पर वायरल हुए एक वीडियो में आरती सिंह भी रागिनी खन्ना के ऊपर अपनी कलीरे तोड़ती नजर आई थीं। फैंस के साथ साथ आरती भी अपनी बहन को दुल्हन बनते देखना चाहती हैं।