फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Celebrities: नॉर्थ-साउथ कलाकारों की इन नई जोड़ियों को देखने के लिए उतावले हैं फैंस, थिएटर में मचेगा हल्ला

Wed, 08 May 2024 08:06 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी एक साथ देखने का मौका मिलने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल उत्तर और दक्षिण भारत के कलाकारों का एक ही फिल्म में काम करने का चलन बढ़ता जा रहा है। अब तक कई फिल्मों में ऐसे कलाकारों की जोड़ी देखने को मिल चुकी है, जिसमें एक कलाकार उत्तर भारत से होता है और दूसरा दक्षिण से। सिनेमा प्रेमियों को भी यह प्रयोग काफी पसंद आ रहा है। अलग-अलग इंडस्ट्री के कलाकारों का एक फिल्म में काम करना कई मायनों में अच्छी बात है। दर्शकों को आने वाले समय में भी ऐसी ही कुछ नई जोड़ियां देखने को मिलने वाली है। इनमें दीपिका पादुकोण और प्रभास, पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना, जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ियां शामिल है। फैंस इन्हें एक साथ देखने के लिए काफी उतावले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और प्रभास

उत्तर भारतीय सिनेमा में दीपिका पादुकोण और दक्षिण भारतीय सिनेमा में प्रभास एक बड़ा नाम है। जल्द ही दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने का मौका मिलने वाला है। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका और प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दर्शक इन्हें एक ही फिल्म में देखने के लिए काफी उतावले नजर आ रहे हैं। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसमें अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर

पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर के फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। यह दोनों कलाकार फिल्म 'देवा' में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक बगावती पुलिस अधिकारी का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं।

4 of 5
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दोनों फिल्म 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' में एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर संभाल रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी एक साथ देखने का मौका मिलने वाला है। दोनों की जोड़ी फिल्म 'देवरा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म से जान्हवी कपूर तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इनके अलावा फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें