फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divorced Actress: टीवी जगत की इन अभिनेत्रियों का हो चुका है तलाक, एक का तो 26 की उम्र में हुआ दो बार डिवोर्स

Wed, 26 Mar 2025 09:44 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divorced TV Actress: टेलीविजन की दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जो तलाकशुदा हैं। कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं, जिनके तलाक की जानकारी आपको चौंका सकती हैं। आइए जानते हैं छोटे पर्दे पर उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिनका हो चुका है तलाक।
विज्ञापन
1 of 9
रश्मि देसाई और जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम- @rashmi.desai.fanpage और @jenniferwinget1

टीवी के इस ग्लैमरस जगत से आए दिन शादी, प्यार, तकरार, की खबरें आती रहती हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं, जिनका तलाक भी हो चुका है। आज जानेंगे उन अभिनेत्रियों के तलाक के बारे में, जो अपने अभिनय से लोगों के दिल पर करती हैं राज। कुछ तो कई सालों से हैं तलाकशुदा, जानिए..

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 'उतरन' फेम एक्ट्रेस को इसी शो से पहचान मिली और यहीं उन्हें अपना जीवनासाथी नंदीश संधू मिले। शो के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी। चार साल बाद 2016 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

यह खबर भी पढ़ें: Shaheer Sheikh Bday: पहले नहीं मिलता था काम, अब विदेश में 'शाहरुख खान' के नाम से मशहूर हैं शहीर शेख

विज्ञापन

3 of 9
जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम

जेनिफर विंगेट
टीवी जगत की शानदार अभिनेत्री, जिनकी एक्टिंग के दर्शक दीवाने हैं। अभिनेत्री ने करण सिंह ग्रोवर को कई महीने डेट करने के बाद साल 2012 में उनसे शादी कर ली। फिर दोनों कलाकारों का रिश्ता दो साल भी नहीं चल पाया और ये दोनों 2014 में अलग हो गए। आपको बताते चलें कि करण सिंह ग्रोवर जेनिफर से शादी करने से पहले श्रद्धा निगम से तलाक ले चुके थे।

4 of 9
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @iridhidogra

रिद्धि डोगरा
'जवान' फेम अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने राकेश बापट के प्यार में पड़ने के बाद शादी की और शादी के सात साल बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। राकेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि कभी-कभी कुछ चीजें काम नहीं कर पाती हैं। आज भी वो दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अलग होने की बात कही थी।

विज्ञापन

5 of 9
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet

दलजीत कौर
दलजीत ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2013 में उन्हें एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के पांच साल बाद 2014 में दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से तलाक हो गया। इसके बाद से दलजीत अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। दलजीत टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से फेमस हुई थीं। 

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: 'लाइगर' के बाद विजय देवरकोंडा ने 'किंगडम' के लिए फिर किया ये कमाल, नागा वामसी ने किया फीस का खुलासा

विज्ञापन

6 of 9
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari

श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी पलक तिवारी हैं। किन्हीं कारणों की वजह से दोनों के बीच सामंजस्य ना बन पाने के कारण साल 2007 में उनका तलाक हो गया। 2013 में, अभिनेत्री ने अभिनव कोहली से शादी की, और उनसे एक बेटा रेयांश कोहली हुआ। हालांकि, उनकी दूसरी शादी में भी मुश्किलें आईं और दोनों ने 2019 में अलग होने की घोषणा की।

विज्ञापन

7 of 9
जूही परमार - फोटो : एक्स

जूही परमार
टीवी एक्ट्रेस जूही ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'  फेम अभिनेता सचिन श्रॉफ को डेट किया फिर 2009 में उनसे शादी कर ली। एक्ट्रेस को एक बेटी भी हुई। शादी के नौ साल बाद 2018 में दोनों ने अलग रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया। अब वह अपनी बेटी के साथ अपनी जिंदगी के पलों को एंजाय कर रही हैं।

8 of 9
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda

संजीदा  शेख
टेलीविजन जगत के सबसे खूबसूरत कपल्स में शुमार थी संजीदा शेख और आमिल अली की जोड़ी। कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। फिर आठ साल तक शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद दोनों ने 2021 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। इस खबर से दर्शकों को बेहद दुख हुआ था। 

विज्ञापन

9 of 9
स्नेहा वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम- स्नेहा वाघ

स्नेहा वाघ
'वीरा' फेम अभिनेत्री स्नेहा वाघ ने 19 साल की उम्र में अविष्कार दार्वेकर से पहली शादी की थी। शादी के बाद अभिनेत्री को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था, जिस कारण उन्होंने तलाक ले लिया था। फिर तलाक के सात साल बाद स्नेहा ने इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी से शादी की, लेकन उनकी वह शादी भी सिर्फ आठ महीने तक चल सकी थी। अभिनेत्री का 26 साल की उम्र में ही दो बार तलाक हो चुका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें