Filmmakers Upcoming Films: भारतीय सिनेमा के कई बड़े फिल्ममेकर बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इनकी फिल्में जल्द ही रिलीज हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
आदित्य धर, करण जौहर, एसएस राजामौली और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्ममेकर्स ने पिछले वर्षों में बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब ये लोग नई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इनकी नई फिल्में 2026 और 2027 में रिलीज हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये फिल्ममेकर किन फिल्मों पर काम कर रहे हैं?
विज्ञापन
2 of 9
आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर- धुरंधर 2
फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। यह साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। उनकी अगली फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है।
विज्ञापन
3 of 9
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर- नागजिला
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'होमबाउंड' को दुनियाभर में तारीफ मिली। यह फिल्म ऑस्कर की दौड़ में भी शामिल है। इसी बैनर के तहत बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। उनकी एक और फिल्म 'नागजिला' 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें कार्तिक आर्यन हैं।
सिद्धार्थ आनंद- किंग
फिल्म 'पठान' (2023) की कामयाबी के बाद सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर शाहरुख खान से हाथ मिलाया है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन होंगे।
विज्ञापन
5 of 9
नितेश तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी- रामायण
फिल्ममेकर नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म दो पार्ट में आएगी। इसका एक पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। इसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में होंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, सनी देओल हनुमान और यश रावण के किरदार में होंगे।
विज्ञापन
6 of 9
प्रियदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियदर्शन- भूत बंगला, हैवान
प्रियदर्शन ने फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और वामिका गब्बी ने अभिनय किया है। उन्होंने 'हैवान' की भी शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सैयामी खेर हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद एक-साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
7 of 9
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली- वाराणसी
फिल्म 'आरआरआर' की कामयाबी के बाद एसएस राजामौली 'वाराणसी' पर काम कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में होंगे। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। बताया जाता है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
8 of 9
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा- स्पिरिट
संदीप रेड्डी वंगा फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं। इसमें विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, जापानी और कोरियन भाषाओं में रिलीज हो सकती है।
संजय लीला भंसाली- लव एंड वॉर
संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबरें हैं कि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है।