फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' में होगा 'क्योंकि सास भी...' के गाने का नया अंदाज, टीजर आज होगा जारी

Thu, 31 Oct 2024 10:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दो दशकों बाद पुरानी यादों को ताजा करते हुए निर्माता एकता आर कपूर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अपने प्रतिष्ठित 'राम राम' गीत के साथ फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को बढ़ाने का फैसला किया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम: @balajimotionpicture
विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का हाल ही में टीजर जारी हुआ, जिसे देख सभी हैरान रह गए। टीजर में भारत की सबसे दुखद ऐतिहासिक घटनाओं में से एक की सच्चाई को देख चौंक गए। वहीं, अब वे बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। इस फिल्म के जरिए निर्माताओं ने पुरानी यादों को ताजा करने की कोशिश की है।  
विज्ञापन

2 of 5
'द साबरमती रिपोर्ट' टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गाने का टीजर आज होगा रिलीज
इससे फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि निर्माता एक स्थायी प्रभाव छोड़ना चाहते हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए निर्माता एकता आर कपूर ने फिल्म में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अपने मशहूर गाने 'राम राम' को शामिल करने का फैसला किया है। गाने का टीजर आज रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
साबरमती रिपोर्ट - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दो दशक बाद ताजा होने यादें
दो दशकों के बाद टेलीविजन की यादों को ताजा करते हुए एकता आर कपूर साबरमती रिपोर्ट के लिए 'राजा राम' के रूप में प्रिय ट्रैक को फिर से तैयार कर रही हैं। मूल रूप से 2000 के दशक में लॉन्च किया गया 'राम राम' एकता के ऐतिहासिक शो से जुड़ी एक सांस्कृतिक दृश्य बन गया। बताया गया कि निर्माता एकता आर कपूर ने पहली बार अपने शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में प्रतिष्ठित 'राम राम' पेश किया था और अब 20 साल बाद उन्होंने अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के लिए इसे फिर से बनाया है।

4 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
फिल्म की कहानी
यह फिल्म 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड से जुड़ी दुखद घटनाओं पर आधारित है, जिसमें 27 फरवरी को साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने से काफी लोगों की जान चली गई थी। साबरमती रिपोर्ट का उद्देश्य लंबे समय से छिपी सच्चाई को उजागर करना है, जो 22 वर्षों से अनसुलझी है। 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली यह फिल्म इतिहास के इस काले अध्याय के बारे में बात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
फिल्म के कलाकार और निर्माता
बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और धीरज सरना द्वारा निर्देशित 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन की प्रोडक्शन टीम से एक महत्वपूर्ण सिनेमाई अनुभव का वादा किया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें