Ekta Kapoor Birthday: एंटरटेनमेंट जगत की सबसे बड़ी शख्सियतों में शुमार एकता कपूर आज 50 साल की हो गई हैं। एकता वो शख्सियत हैं जिन्होंने कई एक्टर्स के करियर को बनाया है। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार हैं शामिल।
टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता कपूर वो शख्सियत हैं जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया और टीवी सीरियल्स को एक नई पहचान दी है। भारत में अगर किसी ने डेली सोप की एक क्रांति सी ला दी है तो वो एकता कपूर ही हैं। उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ से लेकर ‘कसम से’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘नागिन’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे कई हिट और लोकप्रिय टीवी सीरियल्स बनाए हैं। आज एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड की भी प्रमुख प्रोड्यूसर में गिनी जाती हैं।
हालांकि, कई बार उनके प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स पर अश्लीलता फैलाने जैसे आरोप भी लगे। लेकिन फिल्मी घराने से आने वाली एकता कपूर ने खुद एक्टर न बनकर कई कलाकारों के टेलेंट को पहचाना और उन्हें टीवी से लेकर फिल्मों तक का एक बड़ा एक्टर बना दिया। इस लिस्ट में विद्या बालन और स्मृति ईरानी से लेकर सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई नाम शामिल हैं। जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्हें एकता कपूर ने दिया ब्रेक और बना दिया कलाकार से स्टार।
विज्ञापन
2 of 11
विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya
विद्या बालन
5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली विद्या बालन की गिनती आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि विद्या बालन को भी एक्टिंग की दुनिया में लॉन्च करने वाली एकता कपूर ही हैं। विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में आए कॉमेडी टीवी सीरियल ‘हम पांच’ से की थी। इस टीवी शो को बनाने वाली भी एकता कपूर ही हैं। इसके बाद एकता कपूर ने विद्या बालन को ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी सुपरहिट फिल्म में भी कास्ट किया।
विज्ञापन
3 of 11
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : एएनआई
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार माना जाता था। 'काई पो चे' और 'एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। इस शो में एकता कपूर ने सुशांत को पहला मौका दिया और बाद में उन्होंने टीवी से फिल्मों तक का सफर पूरा किया।
4 of 11
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव
राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लेकिन राजकुमार राव के टेलेंट को सबसे पहले पहचाना एकता कपूर ने। राजकुमार राव ने एकता के बालाजी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से अपना सफर शुरू किया था। उस वक्त यह फिल्म थोड़ी अलग थी और नया प्रयोग माना जाता था। एकता कपूर ने उनकी काबिलियत को देखा और आगे बढ़ने में मदद की।
विज्ञापन
5 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
अपनी बोल्ड अदाओं और हॉट लुक्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली मौनी रॉय को भी लॉन्च करने वाली एकता कपूर ही हैं। मौनी ने एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन मौनी को सबसे ज्यादा पहचान मिली एकता कपूर के ही सुपरहिट शो ‘नागिन’ से, जिसके शुरुआती सीजन में मौनी ने शिवन्या का किरदार निभाया, जो इच्छाधारी नागिन होती है। इस सीरियल से मिली सफलता के बाद मौनी ने कई फिल्मों में भी काम किया। वो अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और राजकुमार राव जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 11
राधिका मदान
- फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
राधिका मदान
‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्म में दिग्गज अभिनेता इरफान खान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘पिट्ठू’ और ‘सना’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। यह सब कुछ एकता कपूर के साथ जुड़कर हुआ, जहां उन्हें अच्छे रोल मिले।
विज्ञापन
7 of 11
रोनित रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
रोनित रॉय
रोनित रॉय टीवी से लेकर फिल्मों तक का एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन रोनित रॉय को पहचान मिली एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में मिस्टर बजाज और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर के किरदार से। इन भूमिकाओं ने रोनित रॉय के करियर को बदलकर रख दिया। इसके बाद रोनित रॉय ने कई टीवी सीरियल में काम किया और फिर उन्होंने फिल्मों में भी कई यादगार किरदार निभाए।
8 of 11
स्मृति ईरानी
- फोटो : instagram
स्मृति ईरानी
एकता कपूर के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी घर-घर में मशहूर हुई और हर घर की चहेती बन गई थी। तो वहीं तुलसी की भूमिका निभाने वाली स्मृति ईरानी इस किरदार से रातों-रात एक स्टार बन गईं। इसके बाद स्मृति ईरानी ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और अब वो राजनीति में सक्रिय हैं। स्मृति ईरानी को पहचान दिलाने वाली कोई और नहीं एकता कपूर ही हैं।
9 of 11
प्राची देसाई (साइलेंस 2)
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्राची देसाई
‘कसम से’ की भोली-भाली बानी से घर-घर की चहेती बनने वाली प्राची देसाई के टेलेंट को भी एकता कपूर ने ही पहचाना और उन्हें फिल्मों में भी मौका दिया। प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कसम से’ से की थी। इस शो से प्रसिद्धि पाने के बाद प्राची देसाई ने ‘रॉक ऑन’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
10 of 11
अनीता हसनंदानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनिता हसनंदानी
अनिता हसनंदानी ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। लेकिन अनिता को पहचान एकता कपूर के शो ‘काव्यांजलि’ में अंजलि नंदा के किरदार से मिली। इसके अलावा अनिता ने एकता के साथ कई टीवी शो में काम किया है। जिनमें ‘नागिन’ प्रमुख है। एकता कपूर ने उन्हें कई बार नए रोल दिए और उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।
अनुराग बसु
अपनी हालिया फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चाओं में बने दिग्गज निर्देशक अनुराग बसु को भी मौका देने वाली एकता कपूर ही हैं। अनुराग बसु ने पहले टीवी शोज डायरेक्ट किए थे। एकता कपूर ने उनकी कहानी कहने की कला को जल्दी पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया। बाद में अनुराग ने ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘बर्फी’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई।