फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid ul Fitr: ईद पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, सुष्मिता सेन से शूरा तक इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

Mon, 31 Mar 2025 10:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid ul Fitr: आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और अमन-चैन के लिए दुआ कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
हर त्योहार पर बॉलीवुड में भी अलग रौनक देखने को मिलती है। सितारे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बधाईयां देते हैं। अब जब मौका ईद का है तो कई सितारों ने मुबारकबाद दी है। आज सोमवार 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्मी हस्तियों ने भी पोस्ट शेयर कर मोहब्बत का पैगाम भेजा है और शुभचिंतकों की खुशहाली के लिए दुआ की है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
देसी गर्ल ने भेजा प्यार का पैगाम
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ईद की बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'जो लोग ईद मना रहे हैं, उन सभी को खूब बधाई। आप सभी के लिए मोहब्बत भेज रही हूं। आपका जीवन रौशन रहे'।

विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @ sushmitasen47
सुष्मिता सेन ने लिखा, 'चांद मुबारक'
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'चांद मुबारक'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'प्यार और दुआएं'। 

4 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @ ms.dipika
दीपिका ने लगवाई मेहंदी
चर्चित टेलिविजन अदाकारा दीपिका कक्कड़ ने भी ईद पर फैंस को बधाई दी हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मेहंदी रचाती नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूरा खान-अरबाज, जहीर-सोनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम
शूरा और सोनाक्षी ने दी बधाई
खान परिवार की बहूरानी शूरा ने भी ईद पर फैंस को बधाई दी हैं। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी फैंस को ईद पर बधाई दी हैं। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें